गौरतलब है कि सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर ने इस हफ्ते 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। इतना ही नहीं फिल्म ने दंगल, केजीएफ चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स और कई अन्य फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया था। अब यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने टारगेट की ओर बढ़ रही है।