गौरतलब है कि पठान के बाद शाहरुख खान इस साल जून में कॉमेडी थ्रिलर 'जवान' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाते नजर आएंगे। मोस्ट अवेटेज प्रोजेक्ट को तमिल फिल्ममेकर एटली ने डायरेक्टर किया है। ये बॉलीवुड की उनकी पहली फिल्म हैं जिसकी शूटिंग लास्ट फेज में है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार नयनतारा लीड रोल में है फिल्म में विजय सेतुपति, प्रिया मणि, सान्या मल्होत्रा भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख खान अपने करियर में पहली बार सोशल ड्रामा फिल्म 'डंकी' के लिए सीनियर फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी के साथ काम करने के लिए भी तैयार हैं।