scriptपवन सिंह के गाने ‘मेरे मरद महोदय जी’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल | pawan singh song mere marad mahoday ji going viral on social media | Patrika News
टॉलीवुड

पवन सिंह के गाने ‘मेरे मरद महोदय जी’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने रिलीज होते ही सुपरहिट हो जाते हैं। एक बार फिर उनका एक वीडियो छाया हुआ है।

Jan 18, 2020 / 03:51 pm

Sunita Adhikari

pawan_singh_.jpeg
नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने रिलीज होते ही सुपरहिट हो जाते हैं। एक बार फिर उनका एक वीडियो छाया हुआ है। पवन सिंह की फिल्म ‘शेर सिंह (Sher Singh)’ का एक गाना ‘मेरे मरद महोदय जी’ रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। ये गाना पहले भी रिलीज किया गया था लेकिन वो आधा अधूरा था। अब इसका फुल वीडियो रिलीज किया गया है। पवन सिंह का ये गाना 14 जनवरी को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था और अब तक इसे 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
पवन सिंह के अलावा इस गाने में प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं बात करें इसके पुराने वीडियो की तो इसे अब तक 1 करोड़ से भी अधिका बार देखा जा चुका है। गाने को श्याम देहाती और आजाद सिंह ने मिलकर लिखा है। वहीं फिल्म का संगीत भी इन्हीं दोनों गीतकारों ने मिलकर दिया है। साथ ही नई वीडियो को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब पर इस वीडियो ने धमाल मचाया हुआ है।
pawan_singh_2.jpeg
वहीं, बात करें फिल्म ‘शेर सिंह (Sher Singh)’ की तो यह अब तक बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। लोगों में इस फिल्म के प्रति गजब उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में पवन सिंह ने खतरनाक स्टंट किए हैं। इसके अलावा शेर के साथ उनकी लड़ाई भी आपको देखने को मिलेगी।साथ ही फिल्म में पवन सिंह के डॉयलॉग्स को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

Home / Entertainment / Tollywood / पवन सिंह के गाने ‘मेरे मरद महोदय जी’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो