
हाल ही में रीमा लागू की अचानक मौत से पूरा बॉलीवुड अभी भी सदमे में है। रीमा लागू बॉलीवुड में मां के किरदार को निभाने के लिए जानी जाती थी। सलमान खान के लिए रीमा लागू काफी ख़ास रही , जिन्होंने बड़े परदे पर प्रेम की माँ का किरदार निभा कर अपनी जोड़ी को काफी मशहूर कर दिया था। सलमान अब अपनी फिल्मी माँ को ट्रिब्यूट देने जा रहे है।
सलमान खान न्यूयॉर्क में जुलाई में होने वाले इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अवॉर्ड्स (आईफा) में अपनी ऑनस्क्रीन मां रीमा लागू को श्रद्धांजलि देंगे। दोनों कई फिल्मों में मां-बेटे की भूमिका में नजर आ चुके हैं। पिछले महीने 18 मई को उनका निधन हुआ था।
रीमा के साथ सलमान 'साजन', 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन...', 'हम साथ-साथ हैं' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। सलमान खान की फिल्मों के अलावा रीमा लागू ने वास्तव , रंगीला और क्या कहना जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय किया। सलमान ने गुरुवार को कहा, ''रीमाजी ने कुछ फिल्मों में मेरी मां की भूमिका निभाई थी, 'मैंने प्यार किया' से शुरुआत हुई थी और वह मेरे दोस्त की तरह थी। वह बहुत अच्छी इंसान थी। मुझे लगता है कि मैंने अपनी ऑनस्क्रीन मां को खो दिया है।"
इसके बाद आईफा के अधिकारियों ने पुष्टि की है, ''हम कुछ पल रीमा लागूजी के लिए प्रस्तुति देने को समर्पित करेंगे।" रीमा जी से जुड़े कुछ स्पेशल मोमेंट्स को लेकर एक सेगमेंट बनाया जा रहा है , जिसे सलमान खान प्रेजेंट करेंगे। 15 जुलाई को होने वाले आईफा अवॉर्ड को करण जौहर होस्ट करेंगे। इसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, सुशांत सिंह राजपूत, कृति सैनन और शाहिद कपूर जैसे सितारे परफॉर्म करेंगे।
Published on:
03 Jun 2017 10:35 am

बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
