2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस हॉलीवुड फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे जॉन अब्राहम और तापसी पन्नू,’परमाणु’ के बाद करेंगे एक और धमाका

एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने कहा था कि "जब से मैं फ़िल्में देख रही हूं, तब से जॉन अब्राहम मेरा क्रश रहे हैं। जॉन अब्राहम की प्रोडक्शन कंपनी ने एक हॉलीवुड फिल्म के राइट भी खरीद लिए हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ तापसी पन्नू भी दिखाई दे सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

guest user

•

Updated: 2 Aug 2017, 1:43 PM IST

अक्षय कुमार
की बेहतरीन फिल्म 'बेबी' के ज़रिए बॉलीवुड में क़दम रखनेवाली तापसी पन्नू ने अपनी लाजवाब अदाकारी से बॉलीवुड में ख़ास जगह बना ली है। पिंक एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अदाकारी को ना सिर्फ दर्शकों ने सराहा बल्कि क्रिटिक्स को भी तापसी भा गई। बॉलीवुड के माचो मैन
जॉन अब्राहम
तापसी पन्नू के साथ जोड़ी जमाते नजर आ सकते हैं।


जॉन अब्राहम की प्रोडक्शन कंपनी ने एक हॉलीवुड फिल्म के राइट भी खरीद लिए हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ तापसी पन्नू भी दिखाई दे सकती हैं। यह पहली बार होगा जब तापसी पन्नू और जॉन किसी फिल्म में एक साथ दिखाई देंगे। हालांकि इस फिल्म में दोनों एक दूसरे के प्यार में नहीं होंगे। 'परमाणु' के बाद जॉन एक थ्रिलर फिल्म पर काम करना चाहते हैं। जॉन इस अनाम फिल्म का निर्देशन लक्ष्य नामक एक नए निर्देशक को सौंपेंगे। जॉन अब्राहम की प्रोडक्शन कंपनी क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेगी।

फिलहाल जॉन अब्राहम अपनी आने वाली फिल्म 'परमाणु-द स्टोरी ऑफ पोखरण' को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म 1998 में किए गए परमाणु परीक्षण की सच्ची कहानी पर आधारित है। जॉन न सिर्फ इस फिल्म के हीरो हैं बल्कि वह इस फिल्म के निर्माता भी हैं। 'परमाणु-द स्टोरी ऑफ पोखरण' एक एक्शन ड्रामा है।

आपको बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने कहा था कि "जब से मैं फ़िल्में देख रही हूं, तब से जॉन अब्राहम और रितिक रोशन मेरा क्रश रहे हैं। जॉन और ऋतिक मुझे अच्छे लगते हैं।" उनका क्रश ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम पर रहा है। जॉन अपने प्रोडक्शन के तहत एक दम हटकर फिल्में बनाना चाहते हैं। माना जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर या अगले साल जनवरी में शुरू हो सकती है और आने वाले कुछ हफ्तों में इस फिल्म के नाम का भी ऐलान कर दिया जाएगा।