2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एंकर ने पूछा क्या एक मोदी ‘भक्त’ ने ‘भक्तों’ के लिए बनाई है पीएम मोदी पर फिल्म, विवेक का जवाबी वीडियो वायरल

विवेक ने जवाब दिया, 'मुझे नरेन्द्र मोदी को हीरो के रूप में दिखाने की कोशिश करने की जरूरत नहीं है। वह पहले से ही लाखों-करोड़ों लोगों के लिए हीरो हैं।

2 min read
Google source verification
Vivek Oberoi

Vivek Oberoi

मुंबई। पीएम नरेन्द्र मोदी पर बनी बायोपिक इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इससे पहले कई राजनीतिक पार्टियों ने इस मूवी को रिलीज नहीं होने देने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। पर अब चुनाव आयोग ने इसे रिलीज के लिए हां कर दी है। ऐसे में पीएम मोदी का किरदार निभा रहे एक्टर विवेक ओबेराय पर सबकी निगाहें हैं। मीडिया लगातार उनसे सवाल कर रहा है और ये जानने में लगा है कि चुनाव के दौरान ही क्यों लाई गई मोदी पर फिल्म?

एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में विवेक ओबेराय से पीएम नरेन्द्र मोदी पर बनी फिल्म को लेकर सवाल किए गए। एक सवाल था कि क्या इस मूवी में नरेन्द्र मोदी के नकारात्मक पक्ष को भी दिखाया जाएगा या फिर उन्हें हीरो बनाने की कोशिश की जाएगी। इस पर विवेक ने जवाब दिया, 'मुझे नरेन्द्र मोदी को हीरो के रूप में दिखाने की कोशिश करने की जरूरत नहीं है। वह पहले से ही लाखों-करोड़ों लोगों के लिए हीरो हैं। ऐसे लोग हैं जो उनके नाम की कसमें खाते हैं। ये ऐसे पहले राजनीतिक नेता हैं जिसके लिए लोग बड़ी संख्या में जमा होते हैं और गर्व से अपने आप को 'भक्त' कहतें हैं।'

विवेक ने जैसे ही इस सवाल का जवाब दिया, एंकर ने तुरंत एक और सवाल दाग दिया। एंकर ने पूछा, क्या इसका मतलब ये है कि ये भक्तों की फिल्म है, भक्त की ओर से और भक्तों के लिए बनाई गई है।' विवेक ने तुरंत इसका जवाब कुछ इस तरह दिया, ये फिल्म देशभक्त के बारे में हैं और देशभक्तों के लिए है।'

यहां देखें वायरल वीडियो:







Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग