scriptLooteri dulhan : गौर से देखिए… इस दुल्हन के मासूम चेहरे के पीछे छिपा है एक शातिर दिमाग, सुहागरात पर धरे रह गए दूल्हे के अरमान | looteri dulhan absconding with jewelry and cash | Patrika News
एटा

Looteri dulhan : गौर से देखिए… इस दुल्हन के मासूम चेहरे के पीछे छिपा है एक शातिर दिमाग, सुहागरात पर धरे रह गए दूल्हे के अरमान

Looteri dulhan : एटा में सुहागरात से पहले एक दुल्हन दूल्हे के अरमानों पर पानी फेर दिया है। लुटेरी दुल्हन घर में रखा कैश और ज्वेलरी के साथ दो मोबाइल भी अपने साथ लेकर फरार हो गई है। दूल्हे की मां ने लुटेरी दुल्हन और उसके परिजनों के खिलाफ एटा के निधौली थाने में केस दर्ज कराया है।

एटाMay 08, 2022 / 06:42 pm

lokesh verma

looteri-dulhan-absconding-with-jewelry-and-cash.jpg
Looteri dulhan : घर में बेटे की शादी के बाद सभी लोग बेहद खुश थे। दुल्हन के घर आने पर शाम को भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दूल्हा भी सुहागरात से पहले बेहद खुश नजर आ रहा था और हो भी क्यों ना उसने जैसी दुल्हन चाही थी, उसी वैसी सुंदर दुल्हन जो मिली थी। अगले दिन सुहागरात के साथ की अन्य रस्में पूरी की जानी थी। लेकिन, सुबह जब परिजनों की आंखें खुली तो दुल्हन गायब थी। परिजनों ने उसे पूरे घर में ढूंढा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वहीं घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। यह देख सभी के होश उड़ गए और दूल्हे के सभी अरमान भी धरे रह गए। दुल्हन घर का सारा कैश और जेवर लेकर फरार हो चुकी थी। परिजनों ने निधौली कला थाने में लुटेरी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी बहू को गिरफ्तार किया जाएगा।
दरअसल, एटा जिले के निधौली कला थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी संजय गुप्ता की शादी बहराइच जिले की रहने वाली रेखा के साथ 3 मई को हुई थी। 4 मई की देर शाम दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा करा लेकर अपने घर पहुंचा था। रात अधिक होने के कारण परिवार के सभी लोग सो गए थे, क्योंकि अगले दिन 5 मई को शादी की अन्य रस्में और सुहागरात थी। 5 मई को सुबह परिवार के लोग नींद से जागे तो दुल्हन कहीं दिखाई नहीं दी। नई नवेली दुल्हन को घर से गायब देख परिजनों के होश उड़ गए। जिसके बाद परिवार के लोगों ने जब घर के अंदर का नजारा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के अंदर अलमारी में रखा कैश और सोने चांदी के आभूषण गायब थे। घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था।
यह भी पढ़ें- इंस्पेक्टर के बाद सिपाही ने रिश्तेदार की नाबालिग बेटी को सुनसान जगह ले जाकर किया ये गंदा काम

ये माल लेकर हुई फरार

लुटेरी दुल्हन के हैरतअंगेज कारनामे को देख पीड़ित सास सर्वेश कुमारी गुप्ता ने लुटेरी बहू रेखा समेत अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने तहरीर में बताया कि उनके बेटे संजय गुप्ता की शादी बहराइच निवासी रेखा से 5 तारीख की सुबह सभी लोग सो रहे थे। तभी अपने अन्य साथियों के साथ बहू घर से 20 हजार की नगदी और सोने की 4 अंगूठी,1 जंजीर, चूड़ी, मंगलसूत्र, चांदी की तोड़िया और अन्य जेवर समेत 2 मोबाइल लेकर फरार हो गई।
यह भी पढ़ें- शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर… अब सस्ती शराब के साथ रातभर टकराएंगे जाम

जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन

थानाध्यक्ष निधौली कला वेगराम ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुत्रवधू रेखा समेत उसके रिश्तेदार और परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द से जल्द माल बरामद कर आरोपी बहू को गिरफ्तार किया जाएगा।

Home / Etah / Looteri dulhan : गौर से देखिए… इस दुल्हन के मासूम चेहरे के पीछे छिपा है एक शातिर दिमाग, सुहागरात पर धरे रह गए दूल्हे के अरमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो