scriptसात साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़, दहशत में बच्ची, महिला पुलिस कर रही सहयोग | Patrika News
इटावा

सात साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़, दहशत में बच्ची, महिला पुलिस कर रही सहयोग

इटावा में 37 साल के छेड़खानी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिसने गांव की रहने वाली 7 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ किया है। पुलिस ने पॉस्को एक्ट भी लगाया है।

इटावाMay 24, 2024 / 04:24 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के इटावा में गांव के ही रहने वाले व्यक्ति ने 7 साल की बालिका के साथ छेड़खानी की घटना की। किशोरी के शोर मचाने पर व्यक्ति हड़बड़ा गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने घटनाक्रम के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छेड़खानी करने वाला व्यक्ति शराब के नशे में है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। महिला पुलिस को काउंसलिंग के लिए लगाया गया है।
यह भी पढ़ें
 

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

घटना सैफई थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति शराब के नशे में 7 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी करने लगा। ‌ बच्ची के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए और उसे पकड़ लिया। घटना की जानकारी पुलिस की दी गई। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंच गई। एसएसपी इटावा ने बताया कि बच्ची को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। 

क्या कहते हैं एसएसपी?

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 37 वर्षीय आरोपी को भी गिरफ्तार कर दिया गया है। जो काफी नशे में है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पॉस्को को भी लगाया गया है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News/ Etawah / सात साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़, दहशत में बच्ची, महिला पुलिस कर रही सहयोग

ट्रेंडिंग वीडियो