scriptअखिलेश यादव को लेकर बड़ी खबर: विधानसभा या लोकसभा कौन सी सीट रखेंगे? जानें | Big news about Akhilesh Yadav: | Patrika News
इटावा

अखिलेश यादव को लेकर बड़ी खबर: विधानसभा या लोकसभा कौन सी सीट रखेंगे? जानें

लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इटावा पहुंचे। उन्होंने कहा कि केवल तारीख बदली है। बाकी सब कुछ पुराना है। लोकसभा और विधानसभा में कौन सी सीट रखेंगे। इसके विषय में भी जानकारी दी।

इटावाJun 11, 2024 / 04:25 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा सत्र चलने के दौरान वह संविधान को लेकर अपनी बात रखेंगे। जनता से जुड़े मुद्दों को लोकसभा में उठाएंगे। अखिलेश यादव सैफई में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इटावा में हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जीत हासिल हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से देश में तीसरी नंबर की पार्टी बन गई है। जिससे जिम्मेदारियां भी बढ़ी है। उत्तर प्रदेश में उन्हें ऐतिहासिक जीत मिली है। भविष्य में पार्टी और भी मजबूत होगी।
यह भी पढ़ें

खुशखबरी: अन्य पिछड़ा वर्ग से शादी अनुदान के लिए मांगा गया आवेदन, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को नहीं मिलेगा लाभ

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने करहल और मैनपुरी की जनता से बातचीत की है। वह दो जगह से चुनाव जीत गए हैं। ऐसे में एक सीट छोड़नी पड़ेगी। कौन सी सीट छोड़नी है। इसकी जानकारी विधानसभा में जल्द ही दे देंगे। अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को हराकर जीत हासिल की है।

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद केवल तारीख बदली

लोकसभा चुनाव में मिली सफलता पर अखिलेश यादव ने कहा कि भीषण गर्मी में जब लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे थे। सपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच बने रहे। 2024 का लोकसभा चुनाव में जनता ने संविधान बचाने के लिए वोट दिया है। भीषण गर्मी में घर से निकलकर उन्होंने वोट दिया है। ‌एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2024 की केवल तारीख बदली है। बाकी सब पुराना दिखाई पड़ रहा है।

Hindi News/ Etawah / अखिलेश यादव को लेकर बड़ी खबर: विधानसभा या लोकसभा कौन सी सीट रखेंगे? जानें

ट्रेंडिंग वीडियो