
pre-polytechnic exam,pre-polytechnic exam 2019,pre-polytechnic exam 2019 dates,pre-polytechnic exam 2019 dates in mp,exam alerts,exam alert,exam alert news,
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार कई बार इस बात को लेकर दुविधा में रहते हैं कि किस तरह के प्रश्नों को लेकर तैयारी की जाए। परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं, इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
1. एशियाई विकास बैंक ने 2019-20 के लिए किस देश की जीडीपी विकास दर के अनुमान को घटाकर 7.2 प्रतिशत किया?
(अ) चीन
(ब) रूस
(स) भारत
(द) अफगानिस्तान
2. किस देश के राष्ट्रपति अब्दुल अजीज बुटफ्लिका ने 20 वर्षों के शासन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
(अ) अल्जीरिया
(ब) मिस्र
(स) इराक
(द) ईरान
3. फीफा द्वारा हाल ही जारी विश्व रैंकिंग में किस देश को 101वां स्थान प्राप्त हुआ है?
(अ) रूस
(ब) भारत
(स) नेपाल
(द) चीन
4. चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में राफेल डील पर किस भाषा में लिखी गई किताब ‘नट्टई उलुक्कम राफेल’ के लॉन्च पर रोक लगा दी?
(अ) उर्दू
(ब) तमिल
(स) हिन्दी
(द) अंग्रेजी
5. राजस्थान का वर्तमान स्वरूप कब अस्तित्व में आया?
(अ) 15 अगस्त 1947
(ब) 11 मई 1960
(स) 26 जनवरी 1950
(द) 1 नवम्बर 1956
6. भारत में मानव का सर्वप्रथम साक्ष्य कहां मिलता है?
(अ) नीलगिरी पहाडिय़ां
(ब) शिवालिक पहाडिय़ां
(स) नल्लमाला पहाडिय़ां
(द) नर्मदा घाटी
7. महरौली (दिल्ली) स्थित लौह-स्तम्भ का निर्माण किस सदी में हुआ?
(अ) चतुर्थ सदी ई.
(ब) सप्तम सदी ई.
(स) तृतीय सदी ई.
(द) द्वितीय सदी ई.
8. भारत में राजनीतिक दलों को कौन मान्यता देता है?
(अ) राष्ट्रपति
(ब) गृहमंत्री
(स) निर्वाचन आयोग
(द) लोक सभा अध्यक्ष
9. भारत एवं श्रीलंका के मध्य विवाद किस द्वीप को लेकर है?
(अ) पम्बन द्वीप
(ब) कच्चा तिवु द्वीप
(स) डेल्फ्ट द्वीप
(द) रामेश्वरम् द्वीप
10. सूर्य से सबसे दूर कौन-सा ग्रह है?
(अ) बुद्ध
(ब) प्लूटो
(स) मंगल
(द) वरुण
उत्तरमाला : 1.स 2.अ 3.ब 4.ब 5.द 6.द 7.अ 8.स 9.ब 10.द
Published on:
18 Apr 2019 04:07 pm
बड़ी खबरें
View Allएग्जाम टिप्स एंड ट्रिक्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
