
UPSC Exam Tips
UPSC Exam Tips: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले नौजवान के बीच सिविल सेवा परीक्षा (CSE) लोकप्रिय है। आईएएस, आईपीएस व समकक्ष सरकारी अफसर बनने के लिए यूपीएससी परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इस साल यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 26 मई, 2024 को होगी। ऐसा देखा गया है कि कई अभ्यर्थी अपने पहले या दूसरे प्रयास में यूपीएससी निकाल लेते हैं, लेकिन कई सालों की कड़ी मेहनत के बाद भी असफल हो जाते हैं। अगर आप भी यूपीएससी की तैयरी कर रहे हैं तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने होंगे।
यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए अनुशासित रहना जरूरी है। टाइन मैनेजमेंट हो या पढ़ाई, सभी काम में अनुशासन का पालन करें। ध्यान रहे अभ्यर्थियों का पूरा फोकस अपने लक्ष्य (UPSC Aspirants Goals) की तरफ होना चाहिए। इससे आप एकाग्रता के साथ पढ़ाई कर पाएंगे।
किसी भी परीक्षा की तैयारी करते समय मन को आशावादी बनाए रखें। खुद से रोजाना कहना चाहिए कि आप इस परीक्षा में जरूर सफल होंगे। सकारात्मक विचार के साथ व्यक्ति हर चुनौती का सामना कर सकता है। अभ्यर्थी अगर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं या मॉक टेस्ट खराब जा रहा है तो नेगेटिव न हों, एक नई ऊर्जा के साथ शुरुआत करें।
हर आईएएस एस्पिरेंट को शरीरिक और मानसिक सेहत का ध्यान देना चाहिए। कई ऐसे अभ्यर्थी होते हैं, जो परीक्षा से ठीक पहले बीमार पड़ जाते हैं। इसलिए यूपीएससी अभ्यर्थी अपनी फिजिकल और मेंटल फिटनेस का ख्याल रखें। आप सेहतमंद रहेंगे तब ही देश की सेवा भी कर पाएंगे। यही नहीं सरकारी अफसर बनने के लिए पर्सनल ग्रोथ पर भी ध्यान दें। अपने भीतर आत्मविश्ववास पैदा करें क्योंकि हर मुश्किल का हल इससे निकल सकता है और किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर रिजल्ट ला सकते हैं।
Updated on:
13 Mar 2024, 2:48 PM IST
Published on:
13 Mar 2024, 2:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.