24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसे करें UPSC Mains Exam की तैयारी, निश्चित रूप से मिलेगी सफलता

अगर आप कर रहे है यूपीएससी मेंस परीक्षा की तैयारी, तो अपनाएं यूपीएससी टॉपर टीना डाबी द्वारा बताए ये टिप्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 30 Jun 2018, 5:12 PM IST

UPSC Mains Exam Preparation Tips

ऐसे करें UPSC Mains Exam की तैयारी, निश्चित रूप से मिलेगी सफलता

साल 2018 की यूपीएससी प्री परीक्षा का परिणाम अगले माह तक जारी हो सकता है। प्री में सफल होने वाले स्टूडेंट्स मेंस पेपर की तैयारी करेंगे। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन IAS, IPS और IFS के पदों पर किया जाएगा। वैसे एक तरह से यह देश की सबसे कठिन एग्जामों में से एक है और इसमें सफल होने के लिए छात्रों को बहुत मेहनत की आवश्यकता होती है।

लेकिन ऐसा भी नहीं है कि ढ़ंग से मेहनत करने के बाद अभ्यर्थी को सफलता नहीं मिले। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है, जिनको फोलो करके आप इस परीक्षा में सफल हो सकते है। पहली बार में यूपीएसी की परीक्षा के पास करने वाली 2015 की यूपीएससी टॉपर रहीं टीना डाबी ने तैयारी के कुछ टिप्स बताए हैं। आपको बता दें टीना ने महज 22 साल की उम्र में पहली बार में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। इसके अलावा हाल ही में उन्हें 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया गोल्ड मेडल' अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

इन टिप्स को करें फोलो

— टीना का कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। इसे हासिल करने के लिए आपको शुरुआत से कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
— आपको शुरुआत से अपने गोल फिक्स करना होगा और फिर उसके हिसाब से अपना टाइम टेबल सेट करना होगा।
— टीना का मानना है कि जीवन में हार-जीत तो चलती रहती है। असफलता से कभी घबराना नहीं चाहिए। एक तरह से असफलता इंसान को आगे बढ़ने के लिए और मजबूत बनाती है।
— किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए इंसान के अंदर धैर्य और अनुशासन का होना भी बहुत जरूरी है। ये दोनों चीजें आपको इस परीक्षा के दौरान बहुत काम आएगी।
— यदि आप किसी विषय के नोट्स बनाकर पढ़ाई करते हो तो यह आपकी तैयारी को बेस्ट फार्मूला है। वहीं
टीना का भी मानना है कि ये एक साइंटिफिक फैक्ट है जब आप अपने हाथ से लिखकर कुछ याद करते हैं तो वह आपको लंबे समय तक याद रहता है।
— करंट जीके के लिए अभ्यर्थी को नियमित अखबार पढ़ना चाहिए, साथ ही कुछ समय तक न्यूज चैनल भी देखने चाहिए। पेपर बढ़ते वक्त यदि आपको यह लगता है यह चीज इंपोर्टटेंट है तो उसे अंडरलाइन कर लें।

— इन सभी छोटी-छोटी टिप्स को यदि आप फोलों करेंगे तो इसे आपको यूपीएससी एग्जाम्स की तैयारी में बहुत हेल्प मिलेगी।