31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET Counselling 2023: रिजल्ट के बाद एडमिशन के लिए काउंसलिंग, यह हैं देश के टॉप-10 मेडिकल कॉलेज

Top 10 Medical Colleges- नीट यूजी में पास हुए अभ्यर्थी अब काउंसलिंग में चुनेंगे मेडिकल कॉलेज...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 15 Jun 2023, 3:35 PM IST

medical1.png

एमबीबीएस के लिए कौन से हैं देश के सबसे अच्छे कॉलेज।

NEET-UG Medical Counselling. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित हुई नीट यूजी 2023 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। NEET 2023 का रिजल्ट आफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर देखे जा सकते हैं। इस रिजल्ट के बाद देशभर के एमबीबीएस, बीडीएस समेत अन्य कोर्सेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग शुरू होने वाली है। आइए जानते हैं देश में टॉप-10 रैंकिंग में कौन से कॉलेज हैं...।


नीट एग्जाम (neet exam) के बाद अब चिकित्सा परामर्श समिति (Medical Counselling Committee) की ओर से काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। नीट एग्जाम क्लीयर करने वाले मेडिकल और बीडीएस स्टूडेंट्स अब काउंसिलिंग की तैयारी में जुट गए हैं। काउंसिलिंग से पहले आपको जान लेना चाहिए कि देश के टॉप-10 मेडिकल कॉलेज कौन-कौन से हैं। हाल ही में इन कॉलेजों ने NIRF रैंकिंग में जगह बनाई है। आने वाली काउंसलिंग में आपको यह लिस्ट कॉलेज चुनने में मदद करेगी।

काउंसलिंग के लिए यहां देखें
https://mcc.nic.in/#/home

मेडिकल कॉलेजों में AIIMS नंबर-1

देश के कई राज्यों में मेडिकल कॉलेज तो काफी हैं, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से ारी राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग (NIRF Ranking) में देश के 1100 मेडिकल कॉलेजों में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देश में नंबर वन पर आया है।

रैंकिंग के अनुसार देखें टॉप-10 मेडिकल कॉलेज

1. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली
2. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) चंडीगढ़
3. क्रिश्चियन मेडिकल कालेज, वेल्लोर, तमिलनाडु
4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, (NIMHANS) बेंगलुरू
5. जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, (JIPMER, Puducherry) पुडुचेरी
6. अमृता विश्व विद्यापीठम
7. संजय गांधी पीजी आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ
8. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
9. कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल
10. चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी


रैंकिंग के आधार पर यहां देखें टॉ50 कॉलेज
https://www.nirfindia.org/2023/MedicalRanking.html

मेडिकल की 1.70 लाख सीटें

देशभर में इस साल 1.70 लाख मेडिकल की सीटें हैं। हाल ही में हुई नीट युजी परीक्षा में 20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 9 लाख सफल हो गए। सफल उम्मीदवारों रैंक के मुताबिक टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेने का प्रयास करेंगे। एमबीबीएस के लिए देशभर में 1100 मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें 96 हजार सीटें हैं।


इनमें एम्स दिल्ली, क्रिश्चियन मेडिकल कालेज वेल्लोर, बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल इंस्टीट्यूट आफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, अमृता विश्व विद्यापीठम, कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, मद्रास मेडिकल कॉलेज और गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल, चेन्नई, जिगर और पित्त विज्ञान संस्थान, सेंट जॉंस मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

टॉप 10 बीडीएस कॉलेज

सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज, मणिपाल कॉलेज आफ डेंटल साइंसेज मणिपाल, डा. डीवाय पाटिल विद्यापीठ, मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, एबी शेट्टी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, एसआरएम डेंटल कॉलेज, श्रीरामचंद्र उच्च शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, मणिपाल कालेज आफ डेंटल साइंसेज मैंगलोर, शिक्षा ओ अनुसंधान, जामिया मलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली शामिल हैं।

करियर और जॉब से जुड़ी अन्य खबरें

MHT CET: महाराष्ट्र सीइटी रिजल्ट के बाद काउंसिलिंग की तारीखें जारी, यहां देखें चार्ट
Govt Jobs 2023: केंद्र और राज्य के कई विभागों में निकली सरकारी नौकरी, देखें JOB LIST