बिलासपुर के राजेश सोनी के परिवार की रोजी रोटी एक छोटे से नाश्ता सेंटर से चलती है। पोलियो से ग्रसित राजेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के हेंडल पर वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन से ई ट्राई साइकिल E Tricycle के लिए गुहार लगाया। राजेश के दिए गए फोन नंबर पर बात करने पर मालूम हुआ कि वह पिछले 4 साल से Governance plans शासन की योजना में ई-ट्राई साइकिल के लिए आवेदन करता रहा है, लेकिन उसे आज तक ई-ट्राई साइकिल नहीं मिली। उसने से मदद की गुहार लगा दी। राजेश ने बताया कि वह आर्थिक रूप से परेशान है। तब विधायक ने उसकी मदद करने का फैसला लिया।
ई-ट्राई साइकिल मिलने पर जताया आभार
राजेश ई ट्राई साइकिल खरीदने अक्षम होने से उसे अपने नाश्ता सेंटर का सामान बाजार से लाने में खासी परेशानी होती है। आज बिलासपुर से लोकांगन पहुंचा राजेश ई ट्राई साइकिल देख काफी खुश हुआ। उसने विधायक का आभार जताया। https://www.patrika.com/bhilai-news/sanitary-napkin-vending-machines-will-be-installed-in-16-schools-watch-video-sanitary-napkin-vending-machines-will-be-installed-in-16-schools-19044352