2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी दिवस 2018 : उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर अयोध्या में हो रहा है ये भव्य आयोजन

लोक कलाकारों को मौक़ा दे रही है सरकार करें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

2 min read
Google source verification
यूपी दिवस 2018 : उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर अयोध्या में हो रहा है ये भव्य आयोजन

UP Divas


फैजाबाद (अयोध्या ) . स्थानीय लोक कलाकारों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें एक मंच देने के उद्देश्य से अयोध्या के तुलसी स्मारक भवन, अयोध्या शोध संस्थान के प्रेक्षागृह में उ0प्र0 दिवस 2018 में दिनांक 24 से 26 जनवरी, 2018 में प्रथम पुरस्कार प्राप्त दल के प्रतिभाग करने हेतु सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें रामलीला विधा के 6 व फरुवाही लोक नृत्य के 5 दलों ने आवेदन किया था जिसमें से रामलीला के 5 दल तथा फरुवाही के 4 दलों ने प्रतिभाग किया. निर्णायक मण्डल के अनुसार रामलीला में धनुष यज्ञ प्रसंग में महावीर शरण, जानकीघाट, बड़ा स्थान प्रथम, विमल शरण, जानकीघाट द्वितीय तथा राम बालक दास, काशी मन्दिर, रामघाट तृतीय स्थान पुरस्कार प्राप्त किया. इस आयोजन में शामिल होने के लिए कलाकारों के साथ बड़ी संख्या में कला प्रेमी मौजूद रहे .

लोक कलाकारों को मौक़ा दे रही है सरकार करें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

फरुवाही लोकनृत्य (अहिरवा लोकनृत्य) में मुकेश कुमार, अवधी लोक कला समिति, कौशल्याघाट प्रथम स्थान प्राप्त किया. निर्णायक मण्डल में अपर आयुक्त प्रशासन/अध्यक्ष छोटेलाल पासी, केन्द्र प्रभारी आकाशवाणी फैजाबाद/सदस्य डॉ0 महेन्द्र पाठक, एशोसिएट प्रोफेसर (विभागाध्यक्ष संगीत) राजा मोहन गर्ल्स डिग्री कालेज/सदस्य डॉ0 कल्पना एस0 वर्मन, विभागाध्यक्ष संगीत का0सु0साकेत महाविद्यालय/सदस्य डॉ0 सुरभि पाल, कोर्डिनेटर फाईन आटर््स अवध विश्वविद्यालय/सदस्य डॉ0 विनोद कुमार श्रीवास्तव, उप सूचना निदेशक/सदस्य अतुल मिश्रा, सहायक प्रबन्धक अयोध्या शोध संस्थान/सदस्य रामतीरथ रहे. रामलीला विधा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त दलों के अतिरिक्त श्री संतोष कुमार कौशाम्बी व सुरेन्द्र पाठक सन्त कबीरनगर तथा फरुवाही लोकनृत्य में विजय यादव हैदरगंज, शीतला प्रसाद वर्मा शाहजहाँपुर और छविलाल पाल अम्बेडकर नगर ने प्रतिभाग किया.बताते चलें की उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम योजिते किये जा रहे है उसी कड़ी में अयोध्या में भी स्थानीय लोक कलाकारों को प्रदेश सरकार ने एक मौक़ा दिया जिस से वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और यह पूरा आयोजन कराया जा रहा है . आगामी २४ जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाएगा .