
अवध यूनिवर्सिटी ने बीएड के छात्र को जारी कर दिया अमिताभ बच्चन की तस्वीर लगा एडमिट कार्ड
फैज़ाबाद : जिले के डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने बीएड पार्ट 2 के छात्र के एडमिट कार्ड पर छात्र की जगह पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फोटो लगी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अमिताभ बच्चन की लगी फोटो को लेकर चर्चा का विषय बन गई है।छात्र अमित द्विवेदी गोंडा के रविंद्र सिंह स्मारक महाविद्यालय का छात्र है और महाविद्यालय से ही बीएड द्वितीय वर्ष के लिए गोंडा के ही एलबीएस महाविद्यालय में परीक्षा देनी थी | लेकिन जब परीक्षार्थी ने अपना एडमिट कार्ड देखा तो वह हैरान रह गया | एडमिट कार्ड पर छात्र की फोटो न हो कर मशहूर अभिनेता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तस्वीर थी | पहले तो छात्र भी हीरा रह गया कि आखिर ये चक्कर क्या है लेकिन बाद में छात्र को भी ये अहसास हुआ कि यह लापरवाही वश हुआ है |
अवध यूनिवर्सिटी के कुलपति ने कहा छात्र ने खुद लगायी अमिताभ की फोटो की जाएगी कार्यवाही
अपने एडमिट कार्ड पर अमिताभ बच्चन की फोटो देखने के बाद छात्र ने इसकी सूचना महाविद्यालय को दी | हालांकि एल बी एस महाविद्यालय ने इसे लिपिकीय त्रुटि मान कर छात्र को परीक्षा देने की अनुमति दे दी है | वहीं दूसरी तरफ अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मनोज दीक्षित का बयान आया है कि यह हरकत छात्र अमित द्विवेदी ने ही की है | कुलपति ने दावा किया कि इसका पता भी लगा लिया गया है कहां से और किस कंप्यूटर से फॉर्म को अपलोड किया गया है इसकी भी जानकारी कर ली गयी है । प्रोफेसर दीक्षित ने बताया कि छात्र अमित द्विवेदी ने फार्म पर अमिताभ बच्चन की फोटो लगाकर अपलोड कर दी और यही नहीं रविंद्र सिंह स्मारक महाविद्यालय ने छात्र के फॉर्म को वेरीफाई भी किया है जिसके कारण महाविद्यालय को नोटिस जारी की गई है कि इसका जवाब दें और क्यों न महाविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Published on:
6 Sep 2018, 12:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.