
राम जन्मभूमि अयोध्या जल्द ही कलर कोड में दिखाई देगी। शहर की इमारतों के लिए अलग-अलग रंग तय किए जा रहे हैं। साथ ही जन्मभूमि स्थल की ओर जाने वाले मार्ग के मंदिर भगवा रंग मे रंगे जाएंगे। अयोध्या विकास प्राधिकरण योजना को अंतिम रूप देने में लगा है।
ADA कॉमर्शियल, आवासीय, धार्मिक और ऐतिहासिक इमारतों के लिए रंग तय कर रहा है। इमारतों में इस्तेमाल होने वाले रंगों की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। राम जन्मभूमि की तरफ जाने वाले रास्ते के मंदिरों के लिए भगवा रंग तय किया गया है। अलग-अलग बिल्डिंग और उनके आस-पास के फुटपाथ के रंग एक समान रखे जाएंगे।
भगवा रंग में रंगेंगे सभी मंदिर
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि शहर की व्यावसायिक, आवासीय, धार्मिक और पुरातात्विक महत्व वाली इमारतों के लिए अलग-अगल तरह के रंग के विकल्प होंगे।
हम अभी तक यह तय नहीं कर पाए हैं कि किस प्रकार की इमारत पर कौन सा रंग चढ़ाया जाएगा। हालांकि, राम जन्मभूमि स्थल की ओर जाने वाले मंदिरों का रंग भगवा होगा।" वहीं, फैजाबाद शहर के सआदतगंज इलाके से लेकर सरयू के तट तक की सभी निजी इमारतों का रंग भी एक ही रखा जाएगा।
Published on:
18 Dec 2022 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allफैजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
