
इक़बाल अंसारी ने बड़ा बयान मरहूम हुए हमारे वालीब लेकिन मिली सिर्फ तारीख
सत्य प्रकाश
अयोध्या : राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर 70 वर्षो से हमारे वालिद साहब मुकदमा लड़ते लड़ते चले गए और लग रहा है कि हम भी इस मुकदमा देखते हुए हम भी चले जायेंगे तब तक यह मुकदमा चलता रहेगा.यह बात मुस्लिम पक्षकार इक़बाल अंसारी ने आज के सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के अगली तिथि एक सप्ताह के बाद 13 जुलाई को दिए जाने के बाद कहा.
70 वर्षो से मंदिर मस्जिद का नही राजनीति का मुकदमा
मुस्लिम इक़बाल अंसारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में लगातर होना था लेकिन अगला तिथि 13 जुलाई पड़ गई है,यहाँ पर कानून और कोर्ट का मनसा कोई नहीं जन सकता है कि कोर्ट कब क्या करेगा , जब कोर्ट के सामने पुरे सबुत पेश हो जायेंगे और उसकी पूरी जानकारी न्यायाधीश को हो जाएगी तभी यह केश आगे बढना है उसके पहले आगे बढ़ने वाला नहीं है क्यों कि यह 70 वर्षो से मंदिर मस्जिद का नही राजनीति का मुकदमा चल रहा है ऐसे ही चलता रहेगा एक मस्जिद पर कब्जा करने के लिए पूरा हिंदुस्तान लगा दिया राजनीति करने के लिए यह मुकदमा 70 वर्ष पहले जहां था आज भी उसी स्थान पर है और सिर्फ लोग अपनी राजनीति को बढ़ा रहे है.
कोर्ट के सुनवाई को देखते हुए हमारे वालिद चले गए
आज इस विवाद के दोनों पक्षकार चाहे हिन्दू हो या मुसलमान कोर्ट का चक्कर लगाते है और नेता मौज मनाते है हिंदुस्तान में कोई भी विकास की नहीं सिर्फ धर्म की राजनीति करते है लोग धर्म की बात इसलिए करते है कि किसी चौराहे पर धर्म की बात करना शुरू करते है तो बहुत भीड़ इकट्टा हो जाती है इसलिए अब यह मामला धर्म की राजनीति हो गया है यह बहुत दिनों तक चलेगा, 70 वर्षो से हमारे वालिद मुकदमा लड़ते लड़ते खुदा के पास चले गए और दो वर्षो से यह मुकदमा हम देख रहे है हमारे साथ भी लगता है यही होगा कि मुकदमा देखते हुए हम भी चले जायेंगे तब तक यह मुकदमा चलता रहेगा.
Updated on:
6 Jul 2018, 11:16 PM IST
Published on:
6 Jul 2018, 9:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.