8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी से धोखा खायी विवाहित प्रेमिका की 11 दिन बाद नहर से मिली लाश

फैजाबाद में सामने आई असफल प्यार की दर्दनाक कहानी प्रेमिका को न प्रेमी का प्यार मिला और न ही एक पति को पत्नी का साथ

2 min read
Google source verification
body of girlfriend was recovered from canal In Faizabad

प्रेमी से धोखा खायी विवाहित प्रेमिका की 11 दिन बाद नहर से मिली लाश

फैजाबाद : शहर के कैंट थाना क्षेत्र के गद्दोपुर की रहनी वाली नवविवाहिता राधा का शव 11 दिन बाद आखिर नहर से बरामद हो ही गया | शव पुराना होने के कारण बेहद खराब स्थिति में पहुँच चुका था | इस दर्दनाक घटना में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया | एक पुरानी कहावत के मुताबिक़ न खुदा मिला न विसाले सनम की तर्ज़ पर फैजाबाद में एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आया था जिसे देखकर हर किसी की रौंगटे खड़े हो गए | प्रेमी के प्यार में पागल एक विवाहिता ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिसका अंदाजा ना तो मायके वालों को था और ना ही ससुराल वालों को। गद्दोपुर की तने वाली युवती राधा गौड़ की 4 माह पूर्व ही शादी हुई थी और वह प्यार किसी और से करती थी।शादी के बाद वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी लेकिन जब प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया तो वह बर्दाश्त ना कर सकी और 11 दिन पहले उसने नहर में छलांग लगा कर अपनी ज़िन्दगी खत्म कर ली। इस दर्दनाक कहानी में प्रेमी ने धोखा दिया प्रेमिका को तो प्रेमिका ने पति को। प्यार का ऐसा खौफनाक अंजाम जिसे ना तो प्रेमिका को मालूम था और ना ही उसके पति को। प्रेमी के मना करने के बाद प्रेमी के सामने ही विवाहित प्रेमिका ने नहर में छलांग लगाकर जान गवा देने वाली राधा का शव 11 दिन बाद बेहद बुरी हालत में नहर से बरामद किया गया है |

फैजाबाद में सामने आई असफल प्यार की दर्दनाक कहानी प्रेमिका को न प्रेमी का प्यार मिला और न ही एक पति को पत्नी का साथ

कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के चौबे का पुरवा निवासी राम कुमार पुत्र रामजग की शादी चार माह पूर्व कैन्ट थाना क्षेत्र के गद्दौपुर निवासी हौसिला प्रसाद गौड़ की पुत्री राधा के साथ हुई थी। शादी के बाद पति व पत्नी में विवाद शुरू हो गया। विवाहिता राधा अपने मायके आ गई और किसी बात को लेकर 17 सितंबर को विवाहिता राधा अपने मायके गद्दौपुर के पास नहर में कूद गई। सूचना मिलते ही पीएसी के जवान और गोताखोरों ने शव की तलाश की लेकिन शव नहीं मिला। .शुक्रवार को राधा गौड़ का भाई सौरभ गौड़ किशुनदासपुर फाटक के पास पहुंचा तो देखा कि नहर के फाटक में लाश फंसी है। इसकी सूचना पूराकलन्दर पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को नहर से निकाल कर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया