5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिलचस्प : फैजाबाद के एक किसान ने किया है ऐसा कारनामा की आप भी रह जायेंगे हैरान

अन्य किसानो के लिए मिसाल बना फैजाबाद का ये किसान

2 min read
Google source verification
saharanpur news

ganna kisan

फैजाबाद . जनपद के ग्रामीण क्षेत्र बीकापुर इलाके के रहने वाले एक किसान ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे देख हर कोई हैरान है ,आमतौर पर एक एक गन्ने की लम्बाई 5 फीट से लेकर 10 फीट या अधिकतम 12 फीट ही सकती है लेकिन 19 फिट का गन्ना अगर आपके सामने खेत में उगा हो तो जाहिर तौर पर देखकर हैरानी होगी ,लेकिन मामला हैरान करने वाला लेकिन सच है, फैजाबाद जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बीकापुर तहसील के पूरब पट्टी गांव निवासी 56 वर्षीय सुरेश पाठक अपने खेतों में यह करिश्मा कर रहे हैं. भले ही आज के दौर में खेती-किसानी का काम घाटे का सौदा माना जाने लगा है लेकिन बीकापुर तहसील के तारुन ब्लॉक क्षेत्र अर्न्तगत पूरब पट्टी गांव निवासी प्रगतिशील किसान सुरेश पाठक की सफलता अन्य किसानो के लिए मिसाल है .उन्होंने सामान्य के मुकाबले गन्ने की तीन गुना पैदावार लेने में सफलता हासिल की है. आमतौर पर गन्ने की लम्बाई 5-7 फिट होती है लेकिन सुरेश पाठक के आधे एकड़ खेत में इस साल 18-19 फिट ऊंचे गन्ने खड़े हैं, वह खेत में खड़े होते हैं तो गन्नों के सामने बौने नजर आते हैं सुरेश पाठक ने बताया कि करीब छह एकड़ में आधुनिक तकनीक रिंग सिस्टम (गढ्ढा विधि से) गन्ना बो कर 55-60 टन तक उत्पादन पहुंचा दिया है.


अन्य किसानो के लिए मिसाल बना फैजाबाद का ये किसान

किसान सुरेश पाठक वर्ष 2016 के अक्टूबर माह में गन्ना शोध केन्द्र लखनऊ से खेती की बारीकियां समझ कर अगेती प्रजाति (सीओ-0238) का बीज लाये. इसे आधे एकड़ में ट्रायल के तौर पर बोया है, गन्ने की आंख से आंख की दूरी तीन फिट कर दी है, खेत में खाद डालने का तरीका बदला खेत को और दमदार बनाने के लिए चार्ट बनाया कि कब कौन सी खाद देनी है और कब पानी लगाना है. किसान सुरेश पाठक जैविक और घरेलू खाद के साथ रसायनों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि शासन स्तर से नामित अधिकारियों की मौजूदगी में फरवरी में गन्ने की कटाई की जाएगी, सुरेश पाठक खास इसलिए हैं क्योंकि प्रदेश में सबसे बेहतर उत्पादन करने वाला किसान 500 कुन्तल प्रति एकड़ ही उपज ले पाता है. जबकि औसतन उत्पादन 400 कुन्तल ही है। इण्टरमीडिएट पास किसान सुरेश पाठक कहते हैं कि किसी भी फसल के लिए जमीन और अच्छा बीज होना सबसे अहम है. वह बीज के लिए खेत में 9-11 महीने फसल रखते हैं तो चीनी मिल के लिए करीब 18 महीने तक गन्ना खेत में खड़ा रखते हैं. उन्होंने छह एकड़ (26 बीघा) में विभिन्न प्रजातियों के गन्ने की खेती की है.10-19 फिट की लम्बाई तक के गन्ने खड़े हैं, जो फरवरी में काटे जाएंगे.किसान सुरेश पाठक अपने अनुभव और तकनीकी के सहारे खेती कर साल में लाखों रुपये की कमाई करते हैं. कुछ नया करने की चाह ने गन्ने की खेती शुरू की तो उनका परिवार को आर्थिक रूप से खुशहाल हो गया.