5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी लखनऊ में भी लूट की वारदातें करने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

फैजाबाद सुल्तानपुर में भी अंजाम दी थी कई बड़ी वारदातें मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया शातिर इनामी बदमाश

2 min read
Google source verification
Faizabad police arrested Wanted vicious criminals In Khandasa

Faizabad Police Good Work

फैज़ाबाद : फैजाबाद किले की क्राइम ब्रांच और खंडासा थाना की पुलिस को फरार चल रहे 25 हजार का इनामी शातिर अपराधी विक्रम सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. यह शातिर अपराधी विक्रम सिंह लखनऊ सुल्तानपुर और फैजाबाद में लूट व डकैती की कई वारदातों में शामिल था .पकडे गए शातिर अपराधी विक्रम सिंह पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, सुल्तानपुर व फैजाबाद में विभिन्न वारदातों के 14 मुकदमे दर्ज हैं . वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फैजाबाद डॉ मनोज कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार सी ओ मिल्कीपुर व सी ओ बीकापुर की टीम ने फैजाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस व खंडासा थाने की पुलिस टीम को साथ लेकर थाना क्षेत्र के ही सतना पुल डबल नहर के पास घेराबंदी की , जिसके बाद घेरकर शातिर अपराधी विक्रम सिंह को गिरफ्तार करने का दावा फैजाबाद पुलिस कर रही है .

फैजाबाद सुल्तानपुर में भी अंजाम दी थी कई बड़ी वारदातें मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया शातिर इनामी बदमाश

पकडे गए शातिर अपराधी विक्रम सिंह के पास से एक अदद अवैध पिस्टल दो कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है . गिरफ्तार अपराधी फैजाबाद के पडोसी जनपद सुल्तानपुर के हलियापुर का रहने वाला है , जिसने प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलावा फैजाबाद सुल्तानपुर में लूट व डकैती की वारदातों से कहर बरपा रखा था . कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने के बाद इस शातिर अपराधी की पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी और पुलिस ने इस अपराधी पर 25 हजार का इनाम भी पुलिस टीम ने रखा था . पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर जब पुलिस टीम ने शातिर अपराधी विक्रम को घेरा तो विक्रम सिंह ने पुलिस पर फायरिंग भी की , लेकिन पुलिस ने खुद को बचाते हुए शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया . वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फैजाबाद ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हज़ार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है . फैजाबाद पुलिस इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है .