1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरी सब्जी खाने से भी हो सकता है जान का खतरा अगर यकीन नही तो पढ़ें ये खबर

हरे पत्ते की गोभी का सेवन करने से पहले जान लें इसके नुकसान अगर बरती लापरवाही तो खतरे में पड़ जाएगी जान

2 min read
Google source verification
family suffers from food poisoning in Poora Kalnadar Faizabad

food poisoningfood poisoning

फैजाबाद : अक्सर डाक्टर ये सलाह देते हैं कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए हरी सब्जियों का प्रयोग करें ,हरी सब्जियों का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए लाभकर भी माना जाता है ,लेकिन फैजाबाद में एक परिवार को हरी सब्जी का प्रयोग इतना भारी पड़ गया कि पूरे परिवार को अस्पताल को अस्पताल जाना पड़ा . ये हैरान करने वाला मामला सामने आया है जनपद के ग्रामीण क्षेत्र पूरा कलंदर में जहां शुक्रवार की दोपहर हरे बंधा गोभी की सब्जी खाने से एक परिवार की जान जोखिम में पड़ गई. घर की रसोई में बंधा गोभी की सब्जी बनने के बाद परिवार के लोगों ने बंधे गोभी की सब्जी खाई ,जिसके कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां होने लगीं , इस घटना में हरे बंधा गोभी की सब्जी खाने से मां और उनकी चार पुत्रियों को फूड प्वाइजनिंग हो गई जिसके बाद उनको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया . हालांकि घन्टों चले इलाज के बाद अब उनकी हालत ठीक बताई गई है .


हरे पत्ते की गोभी का सेवन करने से पहले जान लें इसके नुकसान अगर बरती लापरवाही तो खतरे में पड़ जाएगी जान

बेहद हैरान करने वाला ये मामला है जनपद के ग्रामीण क्षेत्र थाना पूराकलंदर के गंजा गांव का . जहां आज पवन नामक युवक के घर में बंधा गोभी की सब्जी बनी थी जिसको खाने पर पवन की पत्नी रामरता उसकी पुत्री धन्यता ,पूजा ,सेजल अर्चना को उल्टी और चक्कर आने लगा , ये देखकर पड़ोसियों के भी हाँथ पाँव फूल गए देखते ही देखते कुछ देर में पांचो की हालत बिगड़ गयी . ये देखकर गांव में हड़कंप मच गया. आनन फानन में मां और चारों बेटियों को किसी तरह फैजाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है . डॉक्टरों की माने तो बंधा गोभी में कुछ ऐसे कीड़े रहते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और वह उबलने के बाद भी अपना असर छोड़ जाते हैं . हालांकि सभी का इलाज फैजाबाद जिला अस्पताल में चल रहा है और सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है .

Story Loader