15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रसव के बाद प्रसूता की महिला अस्पताल में मौत लापरवाही के आरोप को लेकर हंगामा

परिजनों ने लगाया आरोप महिला चिकित्सालय की नर्स छोड़कर चली गयी प्रसूता को बेड से गिरने के कारण हो गयी मौत

2 min read
Google source verification
Female patient death due to negligence of nurse In hospital Faizabad

प्रसव के बाद प्रसूता की महिला अस्पताल में मौत लापरवाही के आरोप को लेकर हंगामा

फैजाबाद : जिला महिला जिला अस्पताल में स्टाफ नर्सों की भारी लापरवाही सामने आई है। प्रसव कक्ष में में प्रसव के बाद एक प्रसूता की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ नर्स ने प्रसूता को लेबर रूम में ही छोड़ कर बाहर आ गई जिसके बाद प्रसूता स्ट्रेचर से नीचे गिर गई और उसकी बच्चेदानी बाहर आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। प्रसूता शिवपति थाना इनायतनगर के खिरौनी की रहने वाली थी और 24 अगस्त की रात उसे प्रसव के लिए फैजाबाद महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।प्रसव के बाद बच्चे को परिजनों के हवाले कर लेबर रूम से स्टाफ नर्स बाहर चली गई | जिसके बाद दर्द से तड़प रही प्रसूता स्ट्रेचर से नीचे गिर गई और उसकी बच्चेदानी बाहर आ गई जिससे उसे ब्लीडिंग शुरू ही गयी और पूरे फर्श पर खून फैल गया।

परिजनों ने लगाया आरोप महिला चिकित्सालय की नर्स छोड़कर चली गयी प्रसूता को बेड से गिरने के कारण हो गयी मौत

लेबर रूम में नर्स के पहुंचने के बाद आनन-फानन में नर्सों ने बच्चेदानी को अंदर किया और खून से लाल फर्श को साफ कर दिया और परिजनों को सूचना दी कि प्रसूता की हालत सीरियस है इसको कंही बाहर लेकर जाएं लेकिन तब तक प्रसूता की मौत हो चुकी थी। स्टाफ नर्सों की भारी लापरवाही पर परिजनों ने हंगामा किया और इसकी शिकायत सीएमएस से की लेकिन सीएमएस ने स्टाफ नर्स का बचाव करते हुए कहा कि प्रसूता में खून की कमी थी लीवर और किडनी भी खराब हो रहे थे जिसके कारण उसकी मौत हो गई। स्ट्रेचर से गिरने के सवाल पर सीएमएस ने कहा कि 2 डॉक्टरों की टीम बनाकर इसकी जांच कराई जाएगी। सवाल यह है कि लेबर रूम में परिजनों का जाना मना है तो फिर प्रसूता को छोड़कर लेबर रूम से नर्स बाहर कैसे आई।यह लापरवाही क्यों की गई। नर्सों की लापरवाही से पैदा हुआ एक मासूम मां की ममता से महरूम हो गया। इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस से भी की है। यह पहला वाकया नहीं है जब महिला जिला अस्पताल में डॉक्टर और नर्सों की लापरवाही से प्रसूता की मौत हुई हो।महिला जिला अस्पताल में आए दिन नर्स और डॉक्टरों की लापरवाही पर हंगामा होता है।कहीं डॉक्टर मरीजों को देखने नहीं जाते तो कहीं लेबर रूम में इस तरह की लापरवाही सामने आती है। प्रदेश सरकार भले ही स्वास्थय सेवाओं में सब कुछ ठीक होने की दावा करती हो लेकिन डॉक्टर स्टाफ नर्स की लापरवाही से आए दिन पर प्रसूता व नवजात शिशुओ की मौत हो रही है।