12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक : बाहरवाली के चक्कर में एक पति पर लगा घरवाली को ज़िंदा जला देने का आरोप

4 दिन लखनऊ के मेडिकल कालेज में चले इलाज के बाद महिला की दर्दनाक मौत आरोपी हैवान पति फरार

2 min read
Google source verification
Husband accused of murdering wife in Tarun Faizabad Crime News

Fazabad Crime

फैजाबाद . जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बीते सप्ताह भर में दो ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिन्होंने विश्वास से भरे पति के पत्नी के रिश्ते में किसी तीसरे के आहट के बाद उभरने वाली कड़वाहट की दर्दनाक कहानी पेश की है . इन दोनों घटनाओं ने कहीं न कहीं बदलते सामाजिक परिवेश में दम तोड़ते पवित्र रिश्ता की नजीर भी पेश की है . एक घटना में जहां पत्नी की बेवफाई से नाराज पति ने अपनी जान देने की कोशिश की और इस वक्त लखनऊ के ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है, वहीं दूसरी घटना में पति ने एक दूसरी महिला के प्यार में पड़कर अपनी पत्नी पर ऐसा जुल्म ढाया कि 4 दिन चले इलाज के बाद आखिरकार पत्नी इस दुनिया से रुखसत हो गई और अब पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए उसकी तलाश कर रही है .शर्मनाक बात ये है कि दोनों घटनाओं में पति पत्नी के बीच किसी तीसरे की आमद ने हँसते खेलते परिवारों की खुशियों में आग लगा दिया और दोनों परिवार बिखर गए हैं .

4 दिन लखनऊ के मेडिकल कालेज में चले इलाज के बाद महिला की दर्दनाक मौत आरोपी हैवान पति फरार

दिल दहला देने वाली दोनों घटनाओं में पहली घटना में जहां इनायत नगर इलाके में अपनी पत्नी के चरित्र पर शक कर एक पति ने खुद पर केरोसिन का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया था और इस समय लखनऊ के ट्रामा सेंटर में ज़िन्दगी और मौत के बीच झूल रहा है वहीँ दूसरी दर्दनाक घटना सामने आई है तारुन थाना क्षेत्र के कशेरुआ बुजुर्ग गांव में जहां पर एक पति पर ही अपनी पत्नी को जिंदा जला देने का आरोप लगा है. घटना के पीछे मृत महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी पति का एक अन्य महिला से अवैध संबंध था और इसी को लेकर अक्सर विवाद होता था और पति पत्नी और बच्चों की पिटाई करता था . इसी कड़ी में बीते मंगलवार को भी 40 वर्षीय रेखा के पति राम तिलक ने अपनी पत्नी से झगड़ा किया .आरोप यह है कि राम तिलक ने पहले अपने पत्नी और बच्चों की पिटाई की और जब पत्नी बच्चों को बचाने गई तो राम तिलक ने उसे पीटने के बाद केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया .बीते 4 दिनों से लखनऊ मेडिकल कॉलेज में जिंदगी से जंग लड़ते हुए गुरुवार को रेखा ने दम तोड़ दिया है . मामले में हैवान बने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है .लेकिन कहीं न कहीं इन दोनों घटनाओं ने पति पत्नी के पवित्र रिश्ते पर सवाल उठाने का काम किया है .