25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पठान’ पर जगतगुरु परमहंस आचार्य का विवादित बयान, बोले- शाहरुख खान को जला दूंगा जिंदा

फिल्म ‘पठान’ को लेकर शाहरुख खान निशाने पर हैं। मूवी का लगातार विरोध किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
ayodhya1.jpg

फिल्म ‘पठान’ पर विवादिन बयान देने का सिलसिला जारी है। अब अयोध्या में संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने विवादित टिप्पणी की है। जगतगुरु परमहंस ने शाहरुख खान की चमड़ी उधेड़ने की बात कही है। साथ ही शाहरुख को जिंदा जलाने वाले को इनाम देने की बात भी बोली है।

संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि 'शाहरुख की चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा। जलाने के पहले उसकी चमड़ी उधेड़ करके उसको दिखाऊंगा। मेरे आदमी मुंबई में ढूंढ रहे हैं। अगर हमसे पहले किसी को मिले तो कोई सनातनी शेर उनको जिंदा जला दे। मैं उसके परिवार की आर्थिक मदद करूंगा।'

तीनों खान निशाने पर
जगतगुरु परमहंस आचार्य ने आगे कहा कि "तीन खानों को मैंने चिन्हित कर लिया है। पहले शाहरुख फिर आमिर और उसके बाद सलमान खान का नंबर है। मैंने तीनों के लिए सजा-ए-मौत तय की है।"

“जानबूझ कर हिंदुओं की भावनाएं आहत कर रहे हैं”
आचार्य ने कहा, “पठान फिल्म में भगवा का अपमान हुआ है। राजनीति की जा रही है। सोच-समझ कर हिंदुओं की भावना को आहत किया जा रहा है। यह फिल्म नहीं जिहाद है, इसलिए आज हमने ‘पठान’ फिल्म के एक्टर शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है।”

उन्होंने आगे कहा, “तुम्हें भगवा रंग से नफरत है। यह रंग तो तुम्हारी धमनियों में बह रहा है। तु्म्हारे खून का रंग भी भगवा है। किसी का अस्तित्व भगवा के बिना नहीं। भगवा भगवान सूर्य का रंग है। अग्नि का रंग भी भगवा है। भगवा शांति का प्रतीक है। भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”