4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी खबर : खादी वस्त्रों पर प्रदेश सरकार दे रही है भारी छूट उठायें लाभ

खादी ग्रामोद्योग व लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए सरकार कलस्टर योजना ला रही है

2 min read
Google source verification
up news,faizabad news,BJP Faizabad,IT Cell BJP Faizabad,patrika Faizabad,

BJP Faizabad

फैजाबाद .शहर में पहुंचे प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग व लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि प्रदेश में खादी ग्रामोद्योग मृत अवस्था में है इसे पुनर्जीवित करने का सरकार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में खादी ग्रामोद्योग की कोई चर्चा नहीं होती लेकिन अब प्रदेश की योगी सरकार ने खादी ग्रामोद्योग पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है और इसके लिए पूरे वर्ष खादी वस्त्रों पर 15% की छूट दी जाएगी. इससे पहले खादी वस्त्रों पर पूरे वर्ष छूट नहीं मिलती थी उन्होंने कहा कि लेकिन यह छूट केवल उत्तर प्रदेश में बने खादी वस्त्रों पर ही दी जाएगी .खादी ग्रामोद्योग व लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बनने वाले खादी वस्त्र पर छूट नहीं दी जाएगी इसकी वजह है कि उत्तर प्रदेश में खादी वस्त्रों पर लोग ध्यान दे सकें और इस उद्योग को बढ़ावा मिल सके.

खादी ग्रामोद्योग व लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए सरकार कलस्टर योजना ला रही है

प्रदेश में लघु उद्योगों के सवाल पर खादी ग्रामोद्योग व लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए सरकार कलस्टर योजना ला रही है और यह योजना कृषि आधारित है. देश में फलों व फूलों को एकत्र करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में एसी बिल्डिंगें बनाई जा रही है और साढ़े 15 करोड़ की लागत से एक वातानुकूलित भवन लखनऊ में तैयार भी हो गया है. एसी भवनों में किसानों के उत्पाद को इकट्ठा किया जाएगा और निर्यात के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा.बताते चलें कि खादी ग्रामोद्योग व लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी आज फैजाबाद शहर के खादी वस्त्रों के वातानुकूलित भवन का लोकार्पण करने के लिए पहुंचे थे,इस कार्यक्रम में जिले के भाजपा सांसद लल्लू सिंह सहित अन्य भाजपा विधायक मौजूद रहे और भव्य समारोह के दौरान फैजाबाद शहर में खादी वस्त्रों के वातानुकूलित भवन का लोकार्पण किया गया .