
अयोध्या : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत के पड़ोसी देश नेपाल में है जहां पर वह नेपाल के जनकपुर शहर में स्थित प्रसिद्ध जानकी मंदिर में मां जानकी की पूजा अर्चना कर रहे हैं .उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जनकपुर से अयोध्या तक सीधी बस सेवा को रवाना कर दिया है . भारत और नेपाल के संबंधों के लिए आज का यह दिन बेहद खास है . खास इसलिए भी है क्योंकि आज दोनों देशों के बीच के एक पारंपरिक रिश्ते को नई ऊर्जा मिली है . अयोध्या के राजा राम और जनकपुर की राजकुमारी सीता के विवाह के बाद अयोध्या और जनकपुर के बीच जो प्रणय संबंध बने उसका इतिहास श्री राम चरित मानस से लेकर हिन्दू धर्म के विभिन्न ग्रंथों में मिलता है . हालांकि वक्त बीतने के साथ ही इन संबंधों पर धूल की परतें भी जमा हो गई थी , लेकिन हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद ने साल 2004 में अयोध्या से जनकपुर तक राम बारात की परंपरा को एक बार फिर से पुनर्जीवित कर प्रणय संबंध को एक नया आयाम दिया .
पीएम मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने अयोध्या के लिए रवाना की जनकपुर अयोध्या बस सेवा
आज भी प्रतिवर्ष अयोध्या से जनकपुर तक भगवान राम की बारात जाती है ,जिसमें अयोध्या के साधु संत शामिल होते हैं . जिसके बाद नेपाल शहर के जनकपुर में स्थित मां जानकी मंदिर में भगवान श्री राम और राजकुमारी सीता का भव्य विवाह आयोजन होता है . इस परंपरागत देशों के बीच एक प्रकार रिश्ता बनाए रखा था प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु अयोध्या से नेपाल और नेपाल से अयोध्या आते हैं . लेकिन इस लंबे मार्ग पर सीधी परिवहन सेवा न होने का कारण उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था . लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए प्रयास से भारत और नेपाल के बीच परिणय सम्बन्धों में और करीबी और गहराई आई है . बताते चलें कि 12 मई को शनिवार के दिन यह विशेष बस सेवा अयोध्या पहुंचेगी जहां पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू तट के किनारे बने भव्य आयोजन स्थल से नेपाल से आने वाले अतिथियों का स्वागत करेंगे जाहिर तौर पर मोदी सरकार यह पहल भारत और नेपाल के रिश्ते को एक नया जीवन देने वाला होगा .
Published on:
11 May 2018 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allफैजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
