
Faizabad Crime
फैजाबाद . प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था और महिलाओं को सुरक्षा देने देने के दावे उस समय तार तार होते नजर आते हैं जब कोई महिला या लड़की किसी जघन्य वारदात की शिकार हो जाती है और उसके बाद उसके और उसके परिवार वालों को इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती है . ऐसा ही एक मामला इन दिनों फैजाबाद में चल रहा है जहां जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इनायत नगर इलाके में एक 16 साल की स्कूली छात्रा का सिर कटा नग्न शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिला . इस जघन्य वारदात में पुलिस ने पहले तो छात्रा की गुमशुदगी का मामला नहीं दर्ज किया और उसके बाद जब लड़की का शव बरामद हुआ तो मामला दर्ज हुआ और लगभग 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और हवा में ही तीर चला रही है . शक के आधार पर पुलिस ने एक महिला और तीन युवकों से पूछताछ जरूर की है लेकिन अभी तक उस पूछताछ में भी कुछ खास सामने नहीं आया है .
वारदात के पांच दिन बीत जाने के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची पुलिस
यह दर्दनाक वारदात अंजाम दी गई थी इनायत नगर थाना क्षेत्र के धेमा वैश्य गांव में जहां कक्षा 8 में पढ़ने वाली एक दलित छात्रा की बीते सप्ताह गुमशुदगी से हड़कंप मच गया था अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा लापता होने के 3 दिन बाद इस हालत में गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिली जिसे देखकर पूरा गांव स्तब्ध रह गया .बीते गुरुवार को गांव के बाहर गन्ने के खेत में छात्रा का नग्न शव बरामद किया गया किसी आताताई ने छात्रा का गला काटकर धड़ से अलग कर दिया था .इस घटना के के पहले ही छात्रा की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार पुलिस के चक्कर काटता रहा लेकिन पहले मामला ही नहीं दर्ज किया गया . जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव के बाद इनायत नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है .
इलाके के एक शातिर अपराधी और देह व्यापार में शामिल कुछ लोगों पर है पुलिस को शक
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में गांव के ही एक शातिर अपराधी की भूमिका सामने आ रही है क्योंकि जिस तरह से जघन्य रूप से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया उसे देख कर लगता है कि यह किसी पेशेवर अपराधी का ही कृत्य है . वही सोहावल इलाके में एक सेक्स रैकेट चलाने वाले कुछ लोगों पर भी सवाल उठ रहे हैं .फिलहाल घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस अधिकृत रूप से कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है . वहीँ लड़की की गुमशुदगी दर्ज न करने के आरोप में एसएसपी फैजाबाद शाहगंज चौकी प्रभारी अमरनाथ यादव को निलंबित कर चुके हैं . वही वारदात के बाद पीड़ित परिवार एक तरफ अपनी मासूम बच्ची को खोने के गम से जूझ रहा है वही कार्यवाही में लापरवाही को लेकर आहत भी है .
Published on:
04 Dec 2017 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allफैजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
