17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगलवार को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा पहुचंगे फैजाबाद अयोध्या रेल यात्रियों को देंगे बड़ी सौगात

फैजाबाद स्टेशन पर स्वचलित सीढ़ी और माल गोदाम की स्थानांतरण योजना सहित अन्य योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

2 min read
Google source verification
Rail Minister Manoj Sinha will inaugurate Escalator Faizabad Junctin

File Photo Faizabad Junction

फैजाबाद . मोदी सरकर में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा मंगलवार को अयोध्या फैजाबाद के दौरे पर होंगे जहां वो धार्मिक नगरी अयोध्या और नवाबी शहर फैजाबाद के रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को लेकर कई बड़ी सौगातें जिले को देंगे , रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के इसी दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल रहा रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को सब कौच ठीक ठाक और साफ़ सुथरा लगे इसके लिए रेलवे स्टेशन का हर विभाग अपनी तैयारियों में जुटा नज़र आया , फैजाबाद रेलवे स्टेशन का टिकट घर हो ,माल गोदाम हो ,स्टेशन का प्लेटफार्म हो या यात्रियों का प्रतीक्षालय सब कुछ साफ़ सुथरा और चमकता दमकता नज़र आये इसके लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं . बताते चलें कि मंगलवार को अपने फैजाबाद अयोध्या दौरे के दौरान रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास करेंगे ,फैजाबाद में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के बाबत जिले के भाजपा संसद लल्लू सिंह ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया .

फैजाबाद स्टेशन पर स्वचलित सीढ़ी और माल गोदाम की स्थानांतरण योजना सहित अन्य योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

मिली जानकारी के मुताबिक़ रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा अयोध्या रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण व उच्चीकरण की योजना का शिलान्यास करेंगे, 80 करोड़ रुपये की बड़ी लागत से की लागत से अयोध्या रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जायेगा ,अयोध्या की धार्मिकता व श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए रेल मंत्रालय कल अयोध्या को एक और सौगात देने जा रहा है, अयोध्या रेलवे स्टेशन को उच्चीकृत करके श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाओं के साथ अयोध्या दर्शन के लिए रेलवे स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है इसके साथ ही फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर बनी स्वचालित सीढ़ी का लोकार्पण भी होगा. फैजाबाद रेलवे स्टेशन के आसपास जाम की समस्या को देखते हुए रेलवे का माल गोदाम भी शिफ्ट किया जा रहा है. यह रेलवे गोदाम अब फैजाबाद रेलवे स्टेशन के आउटर पर सलारपुर रेलवे स्टेशन के पास बनाया जाएगा.130 करोड़ की लागत से रेलवे माल गोदाम का निर्माण होगा.सलारपुर के पास रेलवे माल गोदाम के निर्माण से फैजाबाद रेलवे स्टेशन के आसपास जाम की समस्या से निजात मिलेगी. सोमवार को तैयारियों को लेकर फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए .