स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप अयोध्या में रोटरी क्लब वाराणसी व अयोध्या के मणि सेवा संस्थान के द्वारा सामूहिक रूप से अयोध्या आई हास्पिटल में गरीब विकलांगो को निःशुल्क 58 व्यक्तियों को आर्टिफिसियल अंग, दो दर्जन लोगो को ट्राई साईकिल , तथा 50 से अधिक लोगो को वैसाखी व अन्य सहायता दिया गया. इस दौरान मुख्य रूप से अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन मिश्र. अयोध्या आई हास्पिटल व मणि सेवा संसथान के अध्यक्ष अशोक राजगढ़िया, पवन कुमार सहाय व अन्य संस्थान के सदस्य मौजूद रहे.