
फैजाबाद. मंगलवार को भी राम नगरी अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे थे। उन्होंने कारसेवकपुरम में विहिप व संघ के साथ भाजपा, विद्यार्थी परिषद तथा अन्य अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यह परिचय बैठक थी। इसके बाद उन्होंने फैजाबाद के सांसद सहित पांचों विधान सभा के विधायको का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। विहिप अध्यक्ष ने परिचय के बाद कहा कि विश्व हिन्दू परिषद् अध्यक्ष का पद विक्रमादित्य के सिंहासन की तरह है। इस पर एक गडरिया भी बैठेगा तो वह भी उसी तरह न्याय करेगा, लेकिन वह न्याय तभी कर सकता है जब वह अपने को गडरिया समझे ना कि राजा।
जिले की सभी विधानसभा के विधायकों, सांसद, मेयर सहित संघ व विहिप के पदाधिकारियों की सयुक्त बैठक में संबोधित करते हुए विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा विहिप का उद्देश्य नहीं बदला है,केवल कार्यक्रम बदला है। पदाधिकारियों में परिवर्तन हुआ है। व्यक्ति कितना भी बड़ा हो जाए संगठन से बड़ा नहीं हो सकता है । इसके लिए कोई सिद्धांतों से समझौता नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर सभी आपस में बैठकर निर्णय करेंगे। क्योंकि राम जन्मभूमि का विषय विश्व के आस्था का विषय है। इस विषय के साथ विहिप के सारे अन्य विषय गौ रक्षा, धर्मांतरण, सामाजिक समरसता भी चलते रहेंगे। धर्मांतरण, सामाजिक समरसता सहित अन्य विषय विहिप की प्राथमिकता सूची से नहीं हटाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हम लोगों को प्रभु से यह प्रार्थना करनी चाहिए कि भगवान राम ही सारी बाधाओं को दूर कर राम जन्मभूमि का निर्माण कराएंगे। बैठक में विहिप के अन्तराष्ट्रीय कार्यकारणी के पदाधिकारी सहित फैजाबाद सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ,संघ के प्रांत कार्यवाह डॉक्टर अनिल मिश्रा, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय , विभाग प्रचारक अमरनाथ ,महानगर प्रचारक कमलेश, विधायक रामचंद्र यादव ,इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ,गोरखनाथ बाबा , सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
Published on:
24 Apr 2018 05:59 pm
बड़ी खबरें
View Allफैजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
