7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व विरासत सप्ताह आयोजन के तहत फैजाबाद में हो रहा है ये भव्य आयोजन

अब तक भारत के घोषित विश्व धरोहरों में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अकेले 22 सांस्कृतिक स्थलों की देख रेख एवं उनके संरक्षण का कार्य कर रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फैजाबाद

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 20 Nov 2017, 11:51 AM IST

Vishva Virasat Saptah Program Celebrated In Faizabad

Vishva Virasat Saptah

फैजाबाद . भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण , सारनाथ मण्डल, वाराणसी द्वारा सारनाथ मण्डलाध्यक्ष डा. नीरज कुमार सिन्हा , अधीक्षण पुरातत्ववेत्ता के नेतृत्व में फैजाबाद उपमण्डल के आधीन गुलाबबाड़ी स्मारक परिसर में विश्व विरासत सप्ताह का आयोजन किया गया है , यह सप्ताह 19.11.2017 से प्रारम्भ होकर दि. 25.11.2017 तक रहेगा , इस विश्व विरासत सप्ताह का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनोज कुमार मिश्र, मण्डलायुक्त, फैजाबाद मण्डल द्वारा, विशिष्ट अतिथि प्रो0 अजय प्रताप सिंह , विभागाध्यक्ष , इतिहास विभाग , डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के साथ किया गया जिसका समापन . 25.11.2017 को किया जायेगा . भारत संयुक्त राष्ट्र के शैक्षिक , वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को का एक सक्रिय सदस्य है, किसी धरोहर को विश्व धरोहर की श्रेणी में यही संगठन सूचीबद्ध करता है, जिसके कठोर मानक हैं. इन मानकों को पूरा करते हुये हमारे देश के 28 सांस्कृतिक स्थलों एवं 8 प्राकृतिक स्थलों को विश्व धरोहर की श्रेणी में अब तक सम्मिलित किया जा चुका है एवं अन्य कई पर उनके मानक पूरा करते हुये सम्मिलित कराने का प्रयास जारी है . अब तक भारत के घोषित विश्व धरोहरों में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अकेले 22 सांस्कृतिक स्थलों की देख रेख एवं उनके संरक्षण का कार्य कर रहा है . विरासत को अच्छुण बनाये रखना और इन्हे अपनी आने वाली पीढ़ी को उस के मूल स्वरुप मे हस्तान्तरित करना भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का मूल उद्देश्य है . इसी उद्देश्य के साथ यह विश्व विरासत सप्ताह प्रतिवर्ष 19 नवम्बर से 25 नवम्बर तक मनाया जाता है। आज के भी इस कार्यक्रम में लोगों को विरासत के प्रति जागरुक करने के लिये आम जनता के साथ साथ फार्ब्स इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य आर. ए. खान. ने अपने विद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थियो के साथ हिस्सा लिया . विद्यार्थियों को विरासत के प्रति जागरुक करने के लिये एक ड्र्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी , जिसमे विष्व विरासत की श्रेणी में रखे गये भारतीय स्मारकों की डाइंग बनाने को दिया गया . इस प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कारों के साथ साथ प्रमाण पत्र भी मण्डलायुक्त , फैजाबाद मण्डल के द्वारा वितरित की गयी . भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इस अवसर पर आम जन मानस की जानकारी के लिये विष्व विरासत के स्मारको की एक छाया चित्र प्रदर्शनी भी लगायी है , जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मनोज मिश्र , मण्डलायुक्त ,फैजाबाद मण्डल एवं विशिष्ट अतिथि प्रो0 अजय प्रताप सिंह एवं अन्य अतिथियों ने सम्मिलित रुप से किया . यह प्रदर्शनी जनसाधारण के लिये 25 नवम्बर तक खुली रहेगी , इस अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा फैजाबाद के स्मारकों पर प्रकशित बुकलेट का भी अनावरण मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया .