12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सनसनीखेज़ : पति करवा रहा था देह व्यापार पत्नी से कहा तुम भी हो जाओ शामिल फिर …

फैजाबाद के पूरा कलन्दर में सामने आया शर्मनाक मामला पिता पर लगा 15 साल की बेटी से छेड़खानी का आरोप

2 min read
Google source verification
Woman accused of running sex racket on husband In Poora Kalandar

sex-racket-Demo Pic

फैजाबाद : जनपद के ग्रामीण क्षेत्र पूराकलंदर इलाके में पुलिस के सामने एक ऐसा मामला आया है जिसने पति पत्नी की पवित्र रिश्ते पर ही सवाल उठा दिया है . सनसनीखेज मामले में एक पत्नी ने हीं अपने पति पर देह व्यापार जैसा घिनौना धंधा कराने का आरोप लगाया है . पत्नी का कहना है कि उसका पति कोलकाता से लड़कियों को लाकर नेपाल में बेचता है , मामला सिर्फ इतना ही नहीं है शर्मनाक बात तो यह है कि महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति की नियत उसकी खुद की बेटी पर भी खराब है . जिसके बाद महिला ने थाना पूराकलंदर में लिखित शिकायत देकर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी कायम करा दिया है . वही इस मामले के सामने आने के बाद न सिर्फ पुलिस हैरान है बल्कि महिला के आरोपों को देख कर बेहद गंभीरता से प्रकरण की जांच कर रही है . इस पूरे मामले ने कहीं ना कहीं पति पत्नी के पवित्र रिश्ते पर भी सवाल उठा दिया है .

फैजाबाद के पूरा कलन्दर में सामने आया शर्मनाक मामला पिता पर लगा 15 साल की बेटी से छेड़खानी का आरोप

चौंकाने वाला मामला पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां पर रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति अपने मां बाप और दो साथियों के साथ मिलकर लड़कियों की देह व्यापार का काम कराता है . महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उसका पति कोलकाता से लड़कियों को लाकर नेपाल में बेचने का काम करता है और यह काम लंबे समय से कर रहा है . इसके लिए उसने पूरा रैकेट बना रखा है . महिला का यह भी आरोप है कि उसके पति ने उसे भी यह काम करने को कहा लेकिन जब उसने मना किया तो शादी के 18 साल बाद दहेज की मांग करने लगा . महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसने पुलिस से शिकायत की तो उसके पति का गंदा धंधा प्रभावित होने लगा जिसके बाद उसका पति खुद अपनी 15 साल की बेटी से भी छेड़खानी करने लगा . फिलहाल महिला के आरोपों को ध्यान में रखते हुए पुलिस घटना की जांच कर रही है . महिला ने अपने पति पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है . पुलिस को मिली तहरीर के आधार पर इस मामले में धारा 307, 323, 504, 506, 498 और 354, 373 में मुकदमा दर्ज कर महिला और उसकी बेटी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है . थाना अध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि मुकदमे में आरोपियों की तलाश की जा रही है निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी .