फैजाबाद : बीते दिनों राजधानी लखनऊ में " भारत बचाओ जन आंदोलन " पर प्रदेश की सत्तासीन बीजेपी सरकार द्वारा कांग्रेस के पदाधिकारियों / कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध जिले में देखने को मिला . युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव शरद शुक्ला के नेतृत्व में लाठीचार्ज का विरोध शांतिपूर्ण तरीके से दर्ज कराया गया . इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार में किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त हैं .लगातार बढ़ रहे गैस, पेट्रोल, डीजल के दामों और अन्य वस्तुओं की मंहगाई दिनों दिन चरम पर पहुंच रही है. चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है .इन्ही मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रदेश की योगी सरकार को घेरने निकली तो तानाशाह सरकार ने कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज करवाई . जिसके विरोध में नगर के गांधी पार्टी में कांग्रेस पार्टी ने अपना विरोध दर्ज कराया .