scriptहरियाणा में आम आदमी पार्टी आज खोल सकती है पत्ते, दावेदारी की रेस में इन नेताओं का नाम सबसे आगे | haryana aam aadmi party may declared candidates on 21 april | Patrika News
फरीदाबाद

हरियाणा में आम आदमी पार्टी आज खोल सकती है पत्ते, दावेदारी की रेस में इन नेताओं का नाम सबसे आगे

कांग्रेस से गठबंधन की बात पर लगा विराम तो हाईकमान ने लिया फैसला…
 

फरीदाबादApr 20, 2019 / 09:00 pm

Prateek

arvind kejriwal file photo

arvind kejriwal file photo

(चंडीगढ़,फरीदाबाद): आम आदमी पार्टी रविवार को हरियाणा में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। आप की सहयोगी जननायक जनता पार्टी पहले ही अपने हिस्से की सात सीटों में से चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली दरबार से कांग्रेस को गठबंधन के लिए अंतिम अवसर प्रदान किए जाने के बाद भी जब कांग्रेस गठबंधन को तैयार नहीं हुई तो शनिवार की दोपहर आप नेताओं ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की खबरों पर खुद ही विराम लगा दिया।


इसके बाद हरियाणा में अपने हिस्से की फरीदाबाद, करनाल व अंबाला लोकसभा सीटों पर मंथन किया गया। सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी हाईकमान ने आज तीनों लोकसभा सीटों पर नाम लगभग तय कर लिया है। पहले जहां आप अध्यक्ष नवीन जयहिंद के करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे की अटकलें थी वहीं अब नवीन जयहिंद फरीदाबाद लोकसभा सीट से चुनाव ताल ठोकते हुए नजर आएंगे।


इस लोकसभा सीट पर ब्राह्मण समुदाय की करीब दो लाख वोट हैं। दूसरा यह क्षेत्र दिल्ली से सटा हुआ है। पूर्व हुड्डा सरकार में जहां आनंद कौशिक और शिवचरण शर्मा यहां से विधायक रह चुके हैं वहीं वर्तमान मनोहर सरकार में टेकचंद शर्मा और मूलचंद शर्मा भी विधायक हैं। दूसरा पूर्वांचल समाज का यहां काफी रसूख है। जिसके चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करनाल की बजाए फरीदाबाद से नवीन जयहिंद को मैदान में उतारने की तैयारी की है।


दूसरी तरफ करनाल लोकसभा सीट से पार्टी के पास कुल 14 आवेदन आए थे। जिनकी छंटनी के बाद पेशे से वकील एक कार्यकर्ता को करनाल से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी की गई है। आम आदमी पार्टी ने जब लोकसभा चुनाव लडऩे के इच्छुक कार्यकर्ताओं व नेताओं से आवेदन मांगे गए थे तो उनमें आईएएस, आईपीएस के अलावा पूर्व वीसी ने भी आवेदन किया था। पार्टी सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी ने अंबाला लोकसभा से एक पूर्व डीजीपी को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। जिसकी घोषणा रविवार को हो सकती है।


पार्टी ने प्रत्याशियों का नाम लगभग फाइनल कर लिया है। घोषणा से पहले सहयोगी दल जननायक जनता पार्टी के नेताओं से विचार-विमर्श किया जाएगा। उसके बाद ही औपचारिक घोषणा होगी। मैं कहां से चुनाव लडूंंगा यह हरियाणा की जनता व दिल्ली के मुख्यमंत्री तय करेंगे। बतौर कार्यकर्ता पार्टी हाईकमान के निर्देशों का पालन करूंगा।
नवीन जयहिंद, अध्यक्ष आप, हरियाणा।

Home / Faridabad / हरियाणा में आम आदमी पार्टी आज खोल सकती है पत्ते, दावेदारी की रेस में इन नेताओं का नाम सबसे आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो