22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त, ऐसे करें शिव जी की पूजा मिलेगा मनचाहा वरदान

ऐसे करें महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजा, महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Feb 15, 2020

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त, ऐसे करें शिव जी की पूजा मिलेगा मनचाहा वरदान

महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा की जाती है। इस बार महाशिवरात्रि 21 फरवरी को मनाई जाएगी और शिव पूजा की जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन शिव अभिषेक कर उनसे मनोकामनाओं को पूरा करने का आशीर्वाद लिया जाता है।

पढ़ें ये खबर- लगातार 40 शनिवार कर लें ये उपाय, सुख-समृद्धि से भर जाएगी झोली

मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवों के देव महादेव का विवाह हुआ था। इसलिये महादेव के साथ साथ मां पार्वती की पूजा भी इस दिन जरुर करें। कहा जाता है कि इस दिन भोलेनाथ का पूरी श्रृद्धा भाव से पूजा करने पर जीवन की कई समस्याएं खत्म हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं महशिवरात्रि के दिन क्या करें क्या ना करें...

महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त

शिव खप्पर पूजन- 23 फरवरी, अमावस्या के दिन

ऐसे करें महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजा

- शिवरात्रि के दिन सुबह नहा धोकर मंदिर जाकर ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।

- इसके बाद शिवलिंग पर शहद, पानी और दूध के मिश्रण से भोले शंकर को स्नान कराना चाहिए।

- स्नान कराने के बाद शिव जी पर बेल पत्र, धतूरा, फल और फूल भगवान शिव को अर्पित करें।

- अंत में धूप और दीप जलाकर शिव जी की आरती करें।

शिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भगवान का रुद्राभिषेक किया जाता है। इस दिन भोले शिव को बेर चढ़ाना भी बहुत शुभ होता है। शिव महापुराण में कहा गया है कि इन छह द्रव्यों, दूध, योगर्ट, शहद,घी, गुड़ और पानी से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से भगवान प्रसन्न होते हैं।

इन तत्वों से रुद्राभिषेक करने से मिलता है ये लाभ-

- शिव जी का जल से रुद्राभिषेक करने से जातक को शुद्धी मिलती है।

- भगवान शिव का गु़ड़ से रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति को खुशियां प्राप्त होती है।

- शिव जी का घी से रुद्राभिषेक करें, आपको हर कार्य में जीत हासिल होगी।

- शिव जी का शहद से रुद्राभिषेक करना जातक को मीठी वाणी प्रदान करता है।

- भगवान शिव का दही से रुद्राभिषेक व्यक्ति को समृद्धि प्रदान करता है।