एमसीएलआर के लिए जो नियम बनाया गया है, उससे बैंकों के नए ग्राहकों के साथ-साथ पुराने ग्राहकों को भी एमसीएलआर रेट में कटौती का फायदा मिलता है। एक ग्राहक के तौर पर आपको यह फायदा होगा कि यदि आपने एमसीएलआर बदलने से पहले किसी प्रकार का लोन लिया और उसका लेंडिंग रेट फॉर्मूले से जुड़ा हुआ है, तो एमसीएलआर घटने के साथ ही आपकी ईएमआई गौरतलब है कि अप्रैल 2016 से ही यह लागू कर दिया गया था जिसके बाद से ही सभी बैंक नए फॉर्मूले के तहत मार्जिनल कॉस्ट से लेंडिंग रेट तय करते आ रहे हैं। नियमों के तहत सभी बैंक हर माह एमसीएलआर की जानकारी देते हैं। आरबीआई की इस नियम की वजह से बैंकों में प्रतिस्पर्धा तो बढ़ी ही है, साथ ही देश के आर्थिक ग्रोथ में भी इसका लाभ मिलता है।