काँग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल महानगर कांग्रेस अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में अपहृत अधिवक्ता अकरम अंसारी एडवोकेट के निवास पर पहुंचा। परिवार से मामले की जानकारी ली। हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। दिनदहाड़े आगरा से अपहरण हो जाता है और अब तक कोई सुराग नहीं लगना यह पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगा रही है। पुलिस और प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द अधिवक्ता की परिवार में वापसी की जाए।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वक़ार अहमद, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आज़म इरफान, सेवादल अध्यक्ष नूरुलहुदा लाला राईन, एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष वक़ार खालिक मुईन अंसारी, अफजाल रंगरेज, सौरभ पोरवाल आदि मौजूद रहे।