scriptशादी से लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, पांच घायल | Five People Injured in Road Accident | Patrika News
फिरोजाबाद

शादी से लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, पांच घायल

जसराना थाना क्षेत्र का मामला, शगुन वाटिका में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे लोग।

फिरोजाबादApr 21, 2018 / 05:37 pm

अमित शर्मा

Road Accident
फिरोजाबाद। शादी समारोह से वापस लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के पीछे चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

धूल के गुबार ने बढ़ा दी इस शहर में लोगों की टेंशन, जानिए कैसा रहेगा मौसम



जसराना थाना क्षेत्र का है मामला

थाना जसराना क्षेत्र एटा शिकोहाबाद रोड स्थित लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने आज तड़के एक चार पहिया वाहन चालक को नींद का झोंका आने पर पेड़ से टकरा गया। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि उक्त पांचो लोग जसराना शगुन वाटिका में हो रही शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग कार से वापस अपने घर लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें

मेडिकल परीक्षण के दौरान बनाया गया महिला का आपत्तिजनकर वीडियो वायरल

लौटते समय हुआ हादसा

शनिवार सुबह लौटते समय शिकोहाबाद रोड स्थित काॅलेज के सामने चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। तभी किसी ने पुलिस को हादसे की सूचना दे दी। सूचना पर एसओ जसराना ऊदल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें

हाथरस में छह साल की बच्ची की हत्या, बोरी में बंद मिली लाश, रेप की आशंका

ये हुए घायल

इस सड़क हादसे में 30 वर्षीय निगम पुत्र शेर सिंह, 28 वर्षीय पृथ्वी पुत्र राजकुमार, 40 वर्षीय सोनम पुत्री राजेश, 28 वर्षीय राजकुमार पुत्र मनवीर सिंह उक्त सभी निवासीगण औरंगाबाद अलीगढ़ एवं एक 42 वर्षीय वसीम पुत्र लतापरी निवासी आरपुर, वाजपुर गंभीर घायल हैं।

Home / Firozabad / शादी से लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, पांच घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो