दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चूड़ियां बनाने वाली एक दलित महिला सितारा जाटव को एक स्मार्ट फोन के साथ उपहारों से भरा एक बैग भेजा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने शनिवार को सितारा जाटव के घर जाकर खुद उन्हें स्मार्ट फोन और उपहारों से भरा बैग दिया है।
यह भी पढ़ेें-
यूपी कैबिनेट ने कई फैसलों को दी मंजूरी, 28 लाख सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स करा सकेंगे कैशलेस इलाज बैग खोलते ही खुश हो गई सितारा जाटव गिफ्ट बैग में सितारी जाटव की तीन बेटियों के लिए कपड़े, प्रेशर कुकर के साथ कुछ बर्तन और एक गर्म कंबल हैं। 35 वर्षीय सितारा जाटव नए साल पर प्रियंका गांधी का भेजा गिफ्ट पाकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैंने तो सपने में भी नहीं सोचा था कि कोई नेता उन्हें इतने सारे उपहार भेजेगा।
बता दें कि पिछले सप्ताह ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के तुर्किया गांव का दौरा किया था। इस दौरान प्रियंका गांधी ने चूड़ियां बनाने वाली दलित महिला सितारा जाटव केे घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। उस दौरान सितारा जाटव ने प्रियंका गांधी से अपना दुख-दर्द साझा किया था। इसके साथ ही प्रियंका ने सितारा के घर बैठक एक कप चाय भी पी थी। नए साल पर प्रियंका गांधी का विशेष उपहार पाकर परिवार बेहद खुश है।