विंडोज़ 11 को सुरक्षित रूप से डाउनलोड करने के लिए विंडोज़ इनसाइडर के लिए रजिस्टर करना होगा। इसके अलावा विंडोज़ 10 के एक कंप्यूटर की भी ज़रूरत होगी। अपग्रेड करने के लिए सेटिंग्स पर जाएं, अपडेट एंड सिक्योरिटी पर क्लिक करें, फिर विंडोज़ इनसाइडर प्रोग्राम पर क्लिक करें। इसके बाद अपडेट डाउनलोड करने के लिए देव चैनल सक्रिय करें। डाउनलोड पूरी होने के बाद इसे इंस्टॉल करें। प्रोसेस पूरी हो जाएंगी।