scriptBihar Flood: इस कदर बिगड़े हालात, सेना की मदद से पीड़ितों तक पहुंच रही राहत सामग्री | Bihar Flood: Indian Army Helping To Bring Food In Worst Conditions | Patrika News
गया

Bihar Flood: इस कदर बिगड़े हालात, सेना की मदद से पीड़ितों तक पहुंच रही राहत सामग्री

Bihar Flood: उत्तर बिहार के दस जिलों की दस लाख आबादी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं (Indian Army Helping To Bring Food In Worst Conditions) (Bihar News) (Gaya News) (Darbhanga News) (Gopalganj News) (Indian Army)…
 

गयाJul 25, 2020 / 09:39 pm

Prateek

Bihar Flood: इस कदर बिगड़े हालात, सेना की मदद से पीड़ितों तक पहुंच रही राहत सामग्री

Bihar Flood: इस कदर बिगड़े हालात, सेना की मदद से पीड़ितों तक पहुंच रही राहत सामग्री

(गोपालगंज,गया): विकट हो चुकी बाढ़ की समस्यायों के बीच सरकार ने सेना के हेलिकॉप्टर से प्रभावितों को राहत देने का अभियान शुरु कर दिया है। शनिवार दोपहर बाद से सेना के तीन हेलीकॉप्टर राहत सामग्री के वितरण में लगा दिए गए। उत्तर बिहार के दस जिलों की दस लाख आबादी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं।

यह भी पढ़ें

सुशांत मामले में CBI जांच की चिट्ठी का पीएम मोदी ने लिया संज्ञान, फैंस को अब एक्शन का है इंतजार

तीन जिलों में है विकट स्थिति…

बाढ़ से कुल 529 पंचायतों की दस लाख आबादी बुरी तरह प्रभावित हो गई है। इनमें गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी की हालत अधिक खराब है। दरभंगा, गोपालगंज और मोतिहारी में हालात और भी बदतर हो गई हैं। कई बांध ध्वस्त हो गए और सड़कें टूट गई हैं। जलमग्न गांवों में हैलीकॉप्टर से ही राहत पहुंचाना संभव हो पाया है। सेना के तीन हेलीकॉप्टर इस काम में उतारे गए हैं। एक गोपालगंज और दो हेलीकॉप्टर दरभंगा तथा मधुबनी और सीतामढ़ी में राहत सामग्री गिराने के लिए लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें

Bihar Assembly election 2020: Election commission का आदेश- मतदान में टूथपिक्स और दस्ताने का होगा इस्तेमाल

कोसी, गंडक और बागमती हुई बिगड़ैल…

कोसी, गंडक और बागमती नदियों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। इन नदियों का पानी दस जिलों की 529 पंचायतों के दो हजार गांवों में तबाही मचा रहा है। गंगा और दूसरी नदियां भी रौद्र रूप धारण करती जा रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी प्रभावित जिलों में राहत वितरण में कोताही करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। कहां है कि गड़बड़ी करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी। लिहाजा सभी जिलों के जिलाधिकारी राहत वितरण में तत्परता के साथ जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें

24 घंटे में दुनिया भर में 2.84 लाख से अधिक नए Corona Case दर्ज: WHO

बाढ़ पीड़ितों को दिए जाएंगे 6 हजार

राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित सभी जिलों के बाढ़ पीड़ित प्रत्येक परिवार को 6-6 हजार रुपयों की सहायता देने का ऐलान किया है। ये रकम मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से दिए जाएंगे। इसके लिए बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार की जाने लगी है। बाढ़ प्रभावितों को राहत देने के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में पहले से ही उतर चुकी हैं। लोगों को जलमग्न इलाकों से निकालकर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर बनाए गए राहत शिविरों और बांधों पर टिकाया जा रहा है।

Home / Gaya / Bihar Flood: इस कदर बिगड़े हालात, सेना की मदद से पीड़ितों तक पहुंच रही राहत सामग्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो