जदयू नेता केसी त्यागी की ओर से झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी पार्टी का हिस्सा दिए जाने की मांग के बारे में पूछे जाने पर नित्यानंद राय ने चुप्पी साध ली। उन्होंने यह बात लगभग अनसुनी कर डाली। बता दें कि जदयू नेता के सी त्यागी ने सीट बंटवारे पर किचकिच के बीच भाजपा पर दबाव बढ़ाने के तहत इन राज्यों में भी गठबंधन के नाते जदयू के हिस्से की मांग कर डाली थी। प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय तीन दिनों तक विधानसभा वार कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के साथ गहन बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का अध्ययन कर रहे हैं। यह सिलसिला अभी लगातार जारी रहेगा।