
बुलंदशहर जहरीली शराबकांड पर सीएम योगी नाराज कहा, दोषियों पर रासुका लगाएं
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद. थाना कविनगर नगर के गोविंदपुरम इलाके में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) का पुतला फूंकने वाले फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने वांटेड घोषित कर दिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अगर इसके बाद भी आराेपी सरेंडर नहीं करता है ताे पुलिस इस पर इनाम भी घाेषित कर सकती है।
कवि नगर थानाक्षेत्र के गोविंदपुरम बस अड्डे के पास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने के मामले में फरार चल रहे जितेंद्र शर्मा उर्फ जीतू सपा नेताओं को पुलिस ने वांटेड घोषित कर दिया है। पुलिस इसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इसके बाद भी पुलिस जीतू को गिरफ्तार करने में असफल रही है। लगातार फरारी काे देखते हुए पुलिस ने पुतला फूंकने वालें काे वाटेंड घाेषित कर दिया। पुलिस के आला अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही जीतू को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दरअसल ,बुधवार को गोविंदपुरम बस अड्डे के पास समाजवादी पार्टी के नेता जीतू शर्मा के नेतृत्व में सीएम का पुतला फूंका गया था। जिसके बाद कवि नगर पुलिस ने गंभीर धाराओं में जीतू शर्मा सहित 11 लाेगों काे नामजद करते हुए आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस इस मामले में लगातार ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।
Published on:
19 Mar 2021 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
