गाजियाबाद. साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में 21 मई को गोलियों से भूनकर हुई दिल्ली के बिजनेस की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस की मानें तो करोड़पति बिजनेसमैन अनिल खेड़ा की हत्या उनके अय्याश बेटे ने करोड़ों की संपत्ति हासिल करने कराई थी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने केस का खुलासा करते हुए अनिल खेड़ा के बेटे गौरव खेड़ा, उसके दोस्त विशाल गर्ग और एक सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक सुपारी किलर शमशेर अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।