चारों ओर से निराश इस परिवार ने आखिरकार अपनी पीड़ा को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद यह वीडियो पिछले कई दिनों से वायरल हो रहा है। मामला सोशल मीडिया के जरिए पुलिस के आला अधिकारियों व शासन तक भी पहुंच गया। इसके बाद आखिरकार 9 दिन बाद पुलिस ने मनोज सक्सेना सहित तीन लोगों के खिलाफ धारा 363, 366, 504, 506 व पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने एक मुकदमा नाबालिग लड़की के पिता के खिलाफ भी दर्ज किया है, जिसमें उस पर जबरन बेटी का निकाह कराने व उसके फर्जी प्रपत्र तैयार कराने के आरोप में धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।