scriptअजब गजब : महिला बोली- थानेदार साहब… इंजीनियर पति बहन कहकर बुलाता है, जानें पूरा मामला | engineer husband calling sister to wife | Patrika News
गाज़ियाबाद

अजब गजब : महिला बोली- थानेदार साहब… इंजीनियर पति बहन कहकर बुलाता है, जानें पूरा मामला

गाजियाबाद में पति-पत्नी के बीच अजब गजब विवाद का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जाएगा। इंदिरापुरम थाने पहुंची एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ बहन जैसा व्यवहार करता है। इतना ही नहीं उसे बहन कहकर ही बुलाता भी है।

गाज़ियाबादJan 13, 2022 / 10:38 am

lokesh verma

engineer-husband-calling-sister-to-wife.jpg

,,

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम इलाके में पति-पत्नी के बीच अजब गजब विवाद का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जाएगा। इंदिरापुरम थाने पहुंची एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ बहन जैसा व्यवहार करता है। इतना ही नहीं उसे बहन कहकर ही बुलाता भी है। जैसे ही महिला ने इस तरह अजब गजब आरोप अपने पति पर लगाया तो थाने पर मौजूद पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। महिला ने इस मामले को लेकर पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बहरहाल इस पूरे मामले को इंदिरापुरम थानाध्यक्ष ने महिला थाने में ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही इस मामले में पति-पत्नी की काउंसलिंग के भी निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, पति पत्नी थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में ही रहते हैं। महिला का पति इंजीनियर है। जबकि वह खुद गृहणी है। बुधवार को अचानक इंदिरापुरम थाने पहुंची महिला ने अपने इंजीनियर पति पर आरोप लगाया कि उसका पति उसे बहन बुलाने लगा है और बहन जैसा ही व्यवहार भी उसके साथ करता है। महिला का आरोप है कि उसके पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। इसलिए अब उसका पति उस महिला को अपनी पत्नी मानते हुए उसके साथ इस तरह का व्यवहार कर रहा है।
यह भी पढ़ें- पॉक्सो अदालत का आदेश – अब जिंदगी भर जेल की रोटी तोड़ेगा दुष्कर्मी, हुआ आजीवन कारावास, जानें पूरा मामला

विरोध करने पर पति देता है धमकी

महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध करती है तो पति कई तरह की धमकी भी देता है। महिला ने बाकायदा लिखित में यह तहरीर थानाध्यक्ष इंदिरापुरम को दी है। महिला की तहरीर देखने के बाद थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मी हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मिली आजीवन कारावास की सजा

थानाध्यक्ष बोले- मामला वाकई हैरान करने वाला

थानाध्यक्ष इंदिरापुरम ने बताया कि इस तरह का मामला उनके पास आया था, जो वाकई हैरान कर देने वाला है। इस पूरे मामले में दोनों को काउंसलिंग की बेहद आवश्यकता है। इसलिए महिला के पति से बात करने के बाद यह मामला महिला थाना काउंसलिंग के लिए भेजा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो