UPSRTC (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) के अधिकारियों ने कहा कि अब तक हरियाणा, राजस्थान, और उत्तराखंड समेत आसपास के राज्यों की (Diesel) डीजल बसों को गाजियाबाद में प्रवेश मिल रहा है। जिसकी वजह से (Air Pollution) वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। अब इसे कंट्रोल (Control) में लाने के लिए इन बसों को जिले में घुसने से रोकना होगा। उन्होंने कहा कि बहुत मुश्किल से यहां (Air Pollution Control) वायु प्रदूषण कंट्रोल में आया है। जिसे बनाये रखना है। इसके लिए डीजल बसों पर रोक लगाना बहुत ही जरूरी है।