गाज़ियाबाद

Heavy Rain: यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर, यमुना रेल पुल यातायात के लिए बंद; 14 ट्रेनों के रूट बदले

Heavy Rain in NCR: एनसीआर में हो रही लगातार बारिश के चलते यमुना का जलस्तर लगातार बढ़़ रहा है। उत्तरी रेलवे ने दिल्ली का यमुना रेल पुल रेल यातायात के लिए बंद कर दिया है। इससे करीब 14 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

2 min read
यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर, यमुना रेल पुल यातायात के लिए बंद; 14 ट्रेनों के रूट बदले

heavy rain in NCR: गाजियाबाद, दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश के चलते यमुना पूरे उफान पर है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण दिल्ली एनसीआर में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गाजियाबाद में जहां हिंडन का जलस्तर बढ़ा है। वहीं राजधानी दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। इसके चलते उत्तरी रेलवे ने 150 साल पुराने रेल पुल को रेल यातायात के लिए बंद कर दिया है। एनसीआर समेत देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

दिल्ली में पुरानी दिल्ली के पास लोहे के पुल को बंद कर दिया गया है। इससे करीब 14 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। अब शाहदरा होकर दिल्ली जंक्शन जाने वाली 14 ट्रेनें आनंद विहार और नई दिल्ली होकर जाएंगी। दिल्ली के पुराने यमुना ब्रिज से रेल यातायात बंद करने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। यमुना रेल पुल कब तक बंद रहेगा। इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जाता है कि जिस तरह से यमुना का जलस्तर हर घंटे तेजी से बढ़ रहा है। उसको देखते हुए पुराने पुल को रेल यातायात के लिए जल्दी खोले जाने की उम्मीद कम ही है।

ये ट्रेनें आनंद विहार-नई दिल्ली होकर जाएंगी
पुराने पुल के बंद कर दिए जाने के बाद से यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली सहित देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। रेलवे ने आज मंगलवार, 11 जुलाई 2023 को इसकी जानकारी दी। जिसमें कहा कि सुबह 6 बजे से इस मार्ग से रेलगाड़ियों के आने-जाने पर अस्थाई तौर पर रोक लगाई गई है।

रेलवे के चीफ पीआरओ दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात आज सुबह 6 बजे से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उत्तर रेलवे ने बारिश के कारण यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ये फैसला लिया। हालांकि रेलवे ने कहा कि इसकी वजह से कोई ट्रेन कैंसिल नहीं हुई है। लेकिन ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। रेलवे ने 14 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया है। दिल्ली में पुरानी दिल्ली के पास वाले लोहे के पुल बंद होने से शाहदरा होकर दिल्ली जंक्शन जाने वाली 14 ट्रेनें आनंद विहार और नई दिल्ली होकर जाएंगी।

दरअसल दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। आय यमुना का जलस्तर 205.5 मीटर तक बढ़ने की आशंका है। जिसके कारण रेवे ने पुराने यमुना पुल से होकर गुजरने वाली रेल गाड़ियों का रूट बदल दिया है।

Published on:
11 Jul 2023 07:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर