4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad News: गाजियाबाद शहर के 7 स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी

Ghaziabad City News: गाजियाबाद सिटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) को अपग्रेड करने की योजना है। इसके लिए शहरी क्षेत्र की 7 पीएचसी को चुना गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
ghaziabad health centers

Ghaziabad health centers

Ghaziabad News:गाजियाबाद सिटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) को अपग्रेड करने की योजना है। इसके लिए शहरी क्षेत्र की 7 पीएचसी को चुना गया है। यहां सुविधाएं बढ़ाने के लिए थर्ड पार्टी से सर्वे कराया जाएगा। सर्वे करने वाली कंपनी या संस्था पीएचसी का मुआयना कर सुविधाओं में बढ़ोतरी का सुझाव देगी।

यह भी पढ़ें: अखिलेश की PDA का काट निकालने और मिशन 80 को पूरा करने के लिए बीजेपी की अहम बैठक आज, जेपी नड्डा, अमित शाह और सीएम योगी रहेंगे मौजूद

गाजियाबाद सिटी में 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन केंद्रों पर 5 एएनएम, 245 आशा और 47 कर्मचारी तैनात हैं। शासन की योजना गाजियाबाद सिटी ( Ghaziabad City) की पीएचसी में सुविधाएं बढ़ाने की है। इसके लिए अधिकारियों को ऐसी पीएचसी चुनने का निर्देश हैं, जहां आबादी ज्यादा है। गाजियाबाद सिटी पीएचसी के नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि खैराती नगर, कृष्णानगर, मोदीनगर, दौलतपुरा, न्यू डिफेंस कॉलोनी निकट भोपुरा, विजयनगर-दो, घूकना और मकनपुर स्वास्थ्य केंद्र को चुना गया है। सर्वे में यह पता किया जाएगा कि केंद्र पर मरीजों की सुविधा के लिए क्या बेहतर व्यवस्था किया जा सकता है।

Story Loader